फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 13
आज वनडे क्रिकेट भी टी-20 शैली में खेली जाती है। बल्लेबाज क्रीज पर आते ही जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर देता है। यही कारण है कि आज वनडे में भी काफी तेजी से रन बनने लगे हैं। बल्लेबाज मैच में छक्कों की बारिश कर देता है। इस बार जिक्र कुछ खास किस्म के बल्लेबाजों के बारे में होगा।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

2 of 13
वनडे क्रिकेट में अब तक 17 बल्लेबाजों ने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जमाए हैं। आइए, जानते हैं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 धाकड़ बल्लेबाजों को।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

3 of 13
वनडे क्रिकेट 17 में से 7 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक पारी में 10 छक्के जमाने का कारनामा किया है। इनमें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा एंजेलो मैथ्यूज, कीरोन पोलार्ड, अब्दुल रज्जाक, ब्रैंडन मैकुलम, मैथ्यू हेडेन और मार्क बाउचर शामिल हैं। ये सभी 7 बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 10वें नंबर पर भी हैं।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

4 of 13
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में संयुक्त रूप से नौंवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपि्टल जिन्होंने इस साल वल्र्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए 11 छक्के जमाए थे। गुपि्टल (नाबाद 237 रन, 163 गेंद) के अलावा एक पारी में 11 छक्का लगाने वाले 3 अन्य बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

5 of 13
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने 25 अगस्त, 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए 11 छक्के लगाए थे। उन्होंने इस पारी में 121 गेंदों में 169 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

6 of 13
पाकिस्तान के आतिशी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने 4 अक्तूबर, 1996 को श्रीलंका के खिलाफ केन्या में 11 छक्के जमाए। उन्होंने महज 40 गेंदों में 102 गेंदों की पारी खेली थी। उस समय यह सबसे तेज शतकीय पारी थी।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

7 of 13
सिंगापुर में श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 2 अप्रैल, 1996 को पाकिस्तान के खिलाफ 134 रनों की पारी में 11 छक्के ठोंके थे। इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों की दिलकश पारी खेली थी।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

8 of 13
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन। एंडरसन ने 1 जनवरी, 2014 को वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 47 गेंदें खेली जिसमें 14 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने नाबाद 131 रनों की पारी खेली।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

9 of 13
चौथे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन जिन्होंने 11 अप्रैल, 2011 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे। इस पारी में वाटसन ने 96 गेंदों में नाबाद 185 रनों की पारी खेली थी।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

10 of 13
वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 3 बल्लेबाजों के बीच मुकाबला टाई हो गया है। 3 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक पारी में रिकॉर्ड 16 छक्के लगाए हैं। इनमें वेस्टइंडीज के कातिल बल्लेबाज क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 24 फरवरी, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रनों की रिकॉर्ड पारी में यह कारनामा किया था।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

11 of 13
वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने के मामले में दूसरे बल्लेबाज हैं दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स। डीविलियर्स ने 18 जनवरी, 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 149 रनों की पारी में 16 छक्के लगाए हैं।

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

12 of 13
क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के अलावा वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने के मामले में तीसरे और शीर्ष बल्लेबाज हैं भारत के रोहित शर्मा। रोहित  ने 2 नवंबर, 2013 को बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 छक्के जमाए। उन्होंने इस पारी में 158 गेंदों में 209 रन बनाए और 16 छक्के जड़े।
विज्ञापन

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

13 of 13
इस साल 3 बल्लेबाजों ने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। किसी एक साल में सबसे ज्यादा 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड है। 2014 में भी 3 बल्लेबाजों ने 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें