हर गुजरते साल के अंत में इस चीज पर चर्चा शुरू हो जाती है कि किसने इस साल क्या किया या क्या करने से रह गए। साल के अंत में पूरे साल के बारे में हिसाब-किताब लगने लगता है। हम भी आज एक हिसाब करने जा रहे हैं और यह हिसाब होगा उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए हों। पर यहां मामला थोड़ा हट कर होगा।
विज्ञापन
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
2 of 12
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर हर साल कोई न कोई बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर दिखाता है। साल 2015 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन सबसे आगे चल रहे हैं। आइए, जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों को जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, साथ ही दो बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने 2 बार यह कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
3 of 12
शुरुआत निचले क्रम से करते हैं। एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 10वें स्थान पर हैं श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज। मैथ्यूज ने पिछले साल यानी 2014 में 58 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 61.70 की औसत से 2530 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 17 अर्धशतक भी ठोंके।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
4 of 12
एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नौंवें स्थान पर हैं टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर। मास्टर ब्लास्टर ने 1998 में महज 42 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 68.67 की औसत से 2541 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए।
विज्ञापन
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
5 of 12
श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें पायदान पर हैं। दिलशान ने 2009 में 55.82 की औसत से 49 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 2568 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक भी ठोंके।
विज्ञापन
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
6 of 12
सफल बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सातवें पायदान पर आते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली। गांगुली ने 1999 में 6 शतक और 17 अर्धशतक के साथ 47.77 की औसत से रन बनाते हुए 2580 रन बनाए थे और साल के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
7 of 12
छठे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड की रन मशीन केन विलियम्सन। यह बल्लेबाज साल 2015 का सबसे सफल बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस साल 45 पारियों में (20 दिसंबर, 2015 तक) 2603 रन बना लिए हैं। इस साल उन्होंने 7 शतक और 14 फिफ्टीज की बदौलत 65.07 की औसत से रन बनाए हैं। वो अपने रन को और आगे तक ले जा सकते हैं क्योंकि उन्हें अभी कुछ और पारियां भी खेलनी है।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
8 of 12
एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं श्रीलंका के कुमार संगकारा। उन्होंने 2006 में 55 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 52.18 की औसत से 2609 रन बनाए हैं और केन विलियम्सन उनके इस मामले में पछाड़ सकते हैं। संगकारा ने उस साल 5 शतक और 16 अर्धशतक लगाए थे।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
9 of 12
चौथे स्थान पर टीम इंडिया के 'भरोसेमंद' बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 1999 में 62 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 10 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 2626 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत रहा था 46.89।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
10 of 12
तीसरे पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग जिन्होंने साल 2003 में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उस साल उन्होंने 11 शतक और 8 फिफ्टी की बदौलत 49 पारियों में 2657 रन बनाए थे। उनका औसत था 66.42।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
11 of 12
एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं श्रीलंका के कुमार संगकारा। वह इस लिस्ट में दूसरी बार शामिल हुए हैं। उन्होंने 2014 में 56 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 53.07 की औसत से 2813 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए।
क्रिकेट में सालभर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 सफल बल्लेबाज
12 of 12
कुमार संगकारा के बाद एक कैलेंडर साल में क्रिकेट के तीनों सत्रों में सबसे ज्यादा रन बनाने कारनामा करने वाले दूसरे और सबसे सफल बल्लेबाज हैं रिकी पोंटिंग। जिन्होंने 2005 में एक साल में सबसे ज्यादा 2833 रन बनाए थे। 58 पारियों में 56.66 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 15 अर्धशतक के साथ-साथ 9 शतक भी ठोंके थे।