न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम शनिवार को अपने टेस्ट करियर का अंतिम मैच खेलने उतरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट के पहले दिन के खेल में टीम की खराब शुरुआत के बीच उन्हें बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर जल्द आना पड़ा। लेकिन उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी और 54 गेंदों में ही शतक जमाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
2 of 11
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 54 गेंदों में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के बल्ले से निकला शतक उनके करियर का 12वां शतक बना। एक दिन पहले हमने आपको टेस्ट में टी-20 का मजा यानी फटाफट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताया था लेकिन आज हम आपको इसी धुंआधार शतक के एक अन्य रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
3 of 11
टेस्ट क्रिकेट के 130 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास में 79 बार 100 गेंदों से कम में शतक लगाने का कारनामा हुआ है। आज हम यह बताएंगे कि 100 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा शतक किस टीम की ओर से लगाए गए हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज है।
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
4 of 11
टेस्ट में 100 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों के मामले में भारत से पीछे सभी टीमें हैं। बांग्लादेश की ओर से 2 बार यह कारनामा किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की ओर से 5-5 बार फटाफट शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
5 of 11
इंग्लैंड की ओर से 6 बार 100 से कम गेंद खर्च करते हुए टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस टीम से आगे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं जिनकी ओर से 10-10 बार ऐसे तूफानी शतक लगाए गए।
विज्ञापन
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
6 of 11
अब बात करते हैं उन 2 टीमों के बारे में जिन्होंने 100 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा लेकिन टीम इंडिया से कम शतक ठोंके हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 13-13 बार इस तूफानी शतक के साथ खेल को आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
7 of 11
जहां तक टीम इंडिया का सवाल है तो उसकी ओर से 100 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज कराया गया। भारत की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड 16 बार ऐसे धुंआधार शतक लगाए गए हैं। साथ ही अब यह भी जान लें किस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा बार 100 से कम गेंदों में शतक लगाने का कीर्तिमान है।
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
8 of 11
100 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार शतक लगाने के मामले में 'नजफगढ़ के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग की कोई सानी नहीं है। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड 7 बार 100 से कम गेंदों में शतक लगा दिए।
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
9 of 11
वीरेंद्र सहवाग से पीछे ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 6 बार ऐसे तेज गति से शतक लगाए हैं। वहीं कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 4 बार तेजी से खेलते हुए शतक लगाए हैं।
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
10 of 11
क्रिस गेल की तरह किवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने भी 4 बार 100 से कम गेंदों में शतक लगाए हैं। इसके अलावा 4 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 3-3 बार फटाफट शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 3-3 शतक लगाए हैं जिसमें उन्होंने 100 से कम गेंद खाए।
टेस्ट में फटाफट शतक, चैंपियन है टीम इंडिया तो 'हीरो' हैं सहवाग
11 of 11
बॉथम, कपिल और लारा के अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी 3-3 बार तूफानी शतक लगाए हैं। वार्नर अपने रिकॉर्ड को और सुधार सकते हैं क्योंकि अभी उनका करियर काफी अच्छा चल रहा है। अफरीदी टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।