हम आपको बता रहे हैं टी-20 क्रिकेट के ऐसे सात धुरंधर बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने एक ही ओवर में विपक्षी टीम की हालत पस्त कर दी और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के दिल जीत लिए।
विज्ञापन
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
2 of 9
एक ही ओवर मे सर्वाधिक रन बनाने वाले ऐसे 7 बल्लेबाजों में सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज हैं, इंग्लैंड के 2 जबकि टीम इंडिया और श्रीलंका के एक-एक बल्लेबाज है।
विज्ञापन
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
3 of 9
सातवें नंबर पर है श्रीलंका के जेहन मुबारक। 34 साल के मुबारक ने 2007 में टी-20 में आगाज किया था। इस बल्लेबाज ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कीनिया के खिलाफ एक ओवर में 29 रन कूटे।
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
4 of 9
छठे नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल। 26 साल की उम्र में ही टीम में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में एक ओवर में 30 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
5 of 9
पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एरॉन फिंच है। इन्होंने भी 2014 में ही पाकिस्तानी गेंदबाज बिलावल भाटी के एक ओवर में 30 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
6 of 9
चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2005 में एक ओवर में 30 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
7 of 9
टॉप 3 में इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज ल्यूक राइट है। इन्होंने 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 32 रन बनाए थे।
जाने, फटाफट क्रिकेट में किस-किस ने जीते 'दिल'
8 of 9
दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही एक और बल्लेबाज है। 24 वर्षीय जोस बटलर ने एक नहीं दो बार ऐसा कारनामा किया है। उन्होंने 2012 में ही पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 32-32 रन बनाए।
ये है फटाफट क्रिकेट में एक ओवर के रिकॉर्डधारी। टीम इंडिया के सुपरस्टार युवराज सिंह का 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया वह मैच जेहन में अभी तक है। उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर कुल 36 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड फटाफट क्रिकेट में 8 साल बाद भी अब भी कायम है।