क्रिकेट में हादसों की घटना कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए एक और बल्लेबाज चोटिल हो गया है। इससे बल्लेबाज की बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई है। चोट लगने से वह कुछ समय से मैदान से भी दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
2 of 8
विलिंगटन में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में यह दुखद घटना हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड खराब शुरुआत के बाद आगे बढ़ रहा था और खुद को सम्मानजनक स्कोर तक ले जा रहा था तभी किवी टीम के बल्लेबाज मिचेल मैक्कलेंघन चोटिल हो गए।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
3 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के साथ 31 रन बना चुके थे। वह टीम की पारी का अंतिम ओवर खेल रहे थे और गेंद अनवर अली के हाथ में थी। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा कर पाने से चूक गए और गेंद हेलमेट को भेंदती हुई उनकी आंख पर जा लगी।
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
4 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन की आंख पर चोट लगने के बाद बड़ी मुश्किल से हेलमेट को निकाला गया। फिर थोड़ी देर बाद वह खड़े हो गए और पैदल ही चलते हुए मैदान से बाहर गए। दर्शकों ने उनके इस साहस का जमकर स्वागत किया। वह 31 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
5 of 8
अनवर अली की शॉर्ट बॉल को खेलने की कोशिश में मिचेल मैक्कलेंघन चूक गए। और गेंद हेलमेट के ऊपरी हिस्से और सिर के बीच के गैप को भेंदते हुए आंख पर जा टकराई। गेंद लगते ही बल्लेबाज जमीन पर गिर गया और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच बल्लेबाज को लेकर घबराहट थी।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
6 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन जब बल्लेबाजी करने आए तो इसी तेज गेंदबाज अनवर अली से उनकी थोड़ी बहस भी हुई थी। बाद में उन्होंने कुछ लाजवाब शॉट भी खेला।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
7 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के साथ 31 रन बना चुके थे।
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
8 of 8
बाईं आंख पर चोट लगने से मिचेल मैक्कलेंघन नेपियर में होने वाले दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। वह शुक्रवार को ऑकलैंड में आंख का छोटा सा ऑपरेशन भी कराएंगे। चोट लगने के बाद पाक खिलाड़ी और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज मैट हेनरी उनके पास आए और उनका हाल जानना चाहा। इसके बाद वह मैच में गेंदबाजी भी करने नहीं उतरे।