वर्ल्ड कप में खेलने का मौका हासिल करने वाले हर खिलाड़ियों की कोशिश होती है कि वे इस महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। यही बात क्रिकेट के वर्ल्ड कप में भी लागू होती है। दुनिया की 14 देशों के खिलाड़ी अपना सर्वोच्च खेल दिखाने मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
2 of 13
क्रिकेट वर्ल्ड कप में दुनिया के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें कई वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। हम आज आपको बताने जा रहे हैं उन 9 खिलड़ियों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा मैच खेलने का मौका हासिल हुआ लेकिन वे रन बनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
3 of 13
आज हम वर्ल्ड कप में उन 9 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्हें क्रिकेट के इस महाकुंभ में 24 या उससे ज्यादा का मैच खेलने का मौका नसीब हुआ। लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि वे 24 या उससे ज्यादा के मैच खेलने के बावजूद 300 रन भी नहीं बना सके। इस मामले में सबसे फिसड्डी बल्लेबाज का रिर्कार्ड तो और गजब का है जिसने 39 मैच में सिर्फ 3 रन बनाए।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
4 of 13
श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने को वर्ल्ड कप में 24 मैच खेलने का मौका हासिल हुआ लेकिन वह ज्यादा स्कोर नहीं कर सके। उन्होंने कुल 386 रन बनाए और नाबाद 81 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बावजूद कम रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में नौंवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
5 of 13
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर इस सूची में आठवें पायदान पर हैं। बाउचर ने वर्ल्ड कप में 25 मैच खेले और कुल 381 रन ही बना सके। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही नाबाद 75 रनों की।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
6 of 13
बल्लेबाज जोंटी रोड्स इस फेहरिस्त में शामिल होने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और सातवें पायदान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 24 मैचों में कुल 354 रन बनाए। इस दौरान वह 43 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
7 of 13
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शॉन पोलाक टीम के आलराउंडर भी रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में खेले 31 मैचों में 279 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रनों का रहा। वह इस सूची में छठे नंबर पर हैं।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
8 of 13
श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास सबसे ज्यादा मैच खेलने के बावजूद कम रन बनाने की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में खेले 31 मैचों में 219 रन ही बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 29 रनों का है।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
9 of 13
अब बात करते हैं भारत के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की जिन्होंने वर्ल्ड कप में 34 मैच खेले लेकिन वह इस दौरान सिर्फ 85 रन ही बना सके। वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 18 रनों की बेस्ट पारी निकली थी।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
10 of 13
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के करिश्माई गेंदबाज थे और वह न सिर्फ अपनी टीम के बल्कि दुनिया के सबसे सबसे सफल भी गेंदबाज हैं। वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले मुरली 40 मैचों में सिर्फ 69 रन ही बना सके जिसमें उनका बेस्ट रहा 16 रन। इस लिस्ट में उनका नंबर आता है तीसरा।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
11 of 13
अब बारी अंतिम 2 स्थानों पर मौजूद क्रिकेटरों के नाम की, ये क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने अपने खेले मैच से भी कम रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने वर्ल्ड कप में कुल 25 मैच खेले और सिर्फ 13 रन बना ही बना सके। वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है 7 रन।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
12 of 13
अब बात उस क्रिकेटर की जिसने 39 मैच खेले और महज 3 रन बनाए और वह भी एक ही पारी में। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा जो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 3 रन ही बना पाए, नाकाम बल्लेबाजों की इस सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि वह अपनी टीम के लकी क्रिकेटर हैं। वह जब भी वर्ल्ड कप खेले टीम फाइनल में जरूर पहुंची।
वर्ल्ड कप में खेले ज्यादा मैच, पर रन बनाने में रहे फिसड्डी
13 of 13
हमने आज जिन 9 क्रिकेटरों के बारे में बात की उनमें से ज्यादातर तो गेंदबाज ही हैं और टीम को उनसे बल्लेबाजी की बजाए गेंदबाजी में कमाल दिखाने की उम्मीदें होती है। फिर भी इन 9 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा मैच खेलकर रन तो कम बनाए ही हैं। मुरलीधरन और मैक्ग्रा तो फिसड्डी साबित हुए ही हैं।