टेनिस जगत के दो दिग्गजों मारिया शारापोवा और रोजर फेडरर ने एक ही दिन दो ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिए।
विज्ञापन
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
2 of 10
रूस की टेनिस सुपरस्टार मारिया शारापोवा के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का एक मैच जीतकर डब्ल्यूटीए करियर की 600 वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वह अगले राउंड में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
3 of 10
मारिया शारापोवा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी अमेरिका की लॉरेन डेविस को 6-1, 6-7 और 6-0 से शिकस्त दी। हालांकि दूसरे राउंड में हारने के बाद तीसरा मुकाबला काफी रोचक रहा।
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
4 of 10
वर्ल्ड नंबर वन टेनिस प्लेयर रह चुकी 28 साल की यह सुपरस्टार 5 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी है। ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने कहा, "ओह ब्वॉय! यह जीत वाकई शानदार रही, पर अब लगता है कि वह बूढ़ी हो रही है।"
विज्ञापन
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
5 of 10
शारापोवा ने करियर की पहली जीत फरवरी 2002 में आईटीएफ टूर्नामेंट के दौरान 288 वरीयता प्राप्त अमेरिका की टेरयन एशले को हराकर दर्ज की थी। 600 वीं जीतने वाली वह दुनिया की 16वीं महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। शारापोवा के नाम कुल 35 खिताब हैं।
विज्ञापन
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
6 of 10
वहीं, टेनिस जगत के किंग कहे जाने वाले रोजर फेडरर ने 300 वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले और इकलौते पुरूष खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
7 of 10
ऑस्ट्रेलिया ओपन के मैच में रोजर फेडरर ने इतिहास रच दिया। उनसे पहले महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नावरतिलोवा हैं। जिन्होंने 306 ग्रैंड स्लैम मैच जीते हैं।
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
8 of 10
शुक्रवार को रोजर फेडरर का मुकाबला 28वीं रैंक के ग्रिगोर डिमिट्रोव के साथ था। फेडरर ने इस मुकाबले में सभी सेट जीते और चौथे राउंड में प्रवेश किया। 34 साल के फेडरर इस वक्त दुनिया के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने डब्ल्यूटीए करियर की 1 हजारवीं जीत दर्ज की थी।
शारापोवा और फेडरर ने एक ही दिन छुआ ऐतिहासिक मुकाम
9 of 10
रोजर फेडरर 17 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं जबकि 27 बार फाइनल में पहुंचे हैं। दुनिया के सात पुरूष टेनिस खिलाड़ियों में वह एक हैं जिन्होंने साल के चारों ग्रैंड स्लैम जीते हों।