टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर को अगले साल भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक अफगानिस्तान टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को बनाया अफगान टीम का बॉलिंग कोच
2 of 5
टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर का नाम है मनोज प्रभाकर। प्रभाकर ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और उसी साल शारजहां में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। 11 साल तक टीम में बने रहे प्रभाकर ने कुल 39 टेस्ट और 130 वनडे मैच खेले।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को बनाया अफगान टीम का बॉलिंग कोच
3 of 5
प्रभाकर के नाम टेस्ट में 9 फिफ्टी और 1 शतक के साथ 1600 रन हैं। साथ ही 96 विकेट भी झटक चुके हैं। यह ऑलराउंडर 3 बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट ले चुका है। वनडे में इनके नाम 157 विकेट के साथ 1858 रन (2 शतक और 11 अर्धशतक) हैं।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को बनाया अफगान टीम का बॉलिंग कोच
4 of 5
अफगान टीम में बतौर बॉलिंग कोच बनने के बाद मनोज प्रभाकर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह अफगान जैसी क्रिकेट जिझासु टीम के साथ जुड़े। साल 2016 की शुरुआत में अफगान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेगी।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को बनाया अफगान टीम का बॉलिंग कोच
5 of 5
गौरतलब है कि 1996 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में जगह न पाने से नाराज मनोज प्रभाकर 1999 में मैच फिक्सिंग स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा थे। उन पर भी आरोप लगे थे जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर भी क्रिकेट से प्रतिबंध लगा दिया था। वह दिल्ली रणजी टीम के कोच भी रह चुके हैं।