नैनीताल के मनीष पांडे का बल्ला उस नाजुक समय चला जब टीम इंडिया को उसकी बहुत जरूरत थी। सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिले 331 रनों के जवाब में वह उस समय क्रीज पर आए जब विराट कोहली सस्ते में आउट हो चुके थे। लेकिन एक छोर संभालकर अपना विकेट अंत तक बचाए रखा और टीम की जीत के नायक बन गए।
विज्ञापन
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
2 of 8
युवा बल्लेबाज मनीष पांडे कप्तान धोनी के साथ जब अंतिम ओवर में गए तो टीम को 6 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे। खुद मनीष 98 रन पर खेल रहे थे और अपने शतक से 2 रन दूर थे। धोनी पहली गेंद पर छक्का मारकर अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। लेकिन वह क्रीज पर जमे रहे और तीसरे गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला शतक ठोंक दिया। फिर चौथी गेंद पर 2 रन के लिए शॉट खेलकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
3 of 8
जो काम टीम इंडिया के कप्तान धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज नहीं कर सके उसे मनीष पांडे ने कर दिखाया और वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया। यह उनके ही शतक का कमाल रहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हराने वाली भारत पहली टीम बन गई है।
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
4 of 8
मनीष पांडे ने अपने वनडे करियर की तीसरी ही पारी में शानदार शतक ठोंक दिया। वह सबसे कम पारियों में शतक ठोंकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनके करियर का चौथा वनडे मैच है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी सीरीज में वह टीम में थे लेकिन बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
5 of 8
मनीष पांडे शतक लगाने वाले टीम इंडिया के 37वें बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही यह भारत के लिए 239वां शतक है।
विज्ञापन
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
6 of 8
युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने वनडे करियर के शुरुआत में सबसे कम पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने तीसरी पारी में शतक लगाया। इससे पहले सबसे कम पारियों शतक ठोंकने का कारनामा केदार जाधव ने किया था जिन्होंने पिछले साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया जो उनके करियर की महज चौथी पारी थी।
विज्ञापन
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
7 of 8
वनडे करियर की सबसे कम पारियों में शतक ठोंकने की लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2005) और मनोज प्रभाकर (1987 के नाम भी शामिल हैं। इन दोनों ने अपने-अपने पांचवीं पारियों में पहला शतक ठोंका था।
धोनी, कोहली और रोहित से भी आगे निकले मनीष, बने सबसे तेज
8 of 8
अब बात करते हैं टीम इंडिया के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने क्रमश: पहले, दूसरी और तीसरी पारियों में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। रॉबिन उथप्पा ने अपने पदार्पण मैच में 86 रन बनाए। डब्लयू वी रमन ने करियर की दूसरी ही पारी में सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। इसके बाद तीसरी पारी में मनीष ने नाबाद 104 रन ठोंक दिए।