मुंबई इंडियंस ने अपने घर में लगातार हार के सिलसिले को आखिरकार शनिवार को खत्म कर दिया। आईपीएल के 23वें मुकाबले में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हरा दिया। लंबे इंतजार के बाद मुंबई को मिली इस जीत में एम (M) फैक्टर का जबर्दस्त योगदान रहा। टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
2 of 8
टूर्नामेंट का 23वां मैच तेज गेंदबाजों के लिए बेहद शानदार रहा। इस मैच में कुल 16 विकेट गिरे जिसमें 14 विकेट तेज गेंदबाजों के हिस्से रहे। शेष 2 सफलता दोनों टीमों के एक-एक फिरकी गेंदबाजों को भी मिली। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मैच में विकेट लेने की शुरुआत की और कुल 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
3 of 8
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वह ज्यादा प्रभावी नहीं रह गए हैं। हालांकि इस मैच में वह लंबे समय बाद अपनी पुराने रौं में दिखे और हैदराबाद के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
4 of 8
मुंबई इंडियंस के लिए लसित मलिंगा ने विपक्षी कप्तान डेविड वार्नर का विकेट चटकाकर विकेट झटकने की शुरुआत की। वार्नर की नाकामी जहां हैदराबाद की हार का कारण बना वहीं मलिंगा की सफलता ने मुंबई को जीत की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
5 of 8
मैच में मुंबई के लिए सिर्फ लसित मलिंगा ही नहीं जोरदार गेंदबाजी कर रहे थे उनके अलावा तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलाघेन ने भी उम्दा गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने तेज बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन को आउट कर हैदराबाद को जोर का झटका दिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
6 of 8
तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलाघेन ने मैच में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन दिए और कुल 3 विकेट झटक लिए। धवन का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते मैक्कलाघेन और टीम के अन्य खिलाड़ी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
7 of 8
आईपीएल-8 में मुंबई इंडियंस की इस दूसरी में जीत में एम (M) फैक्टर ने जोरदार काम किया। एम फैक्टर यानी मलिंगा और मैक्कलाघेन की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर जोर का दबाव बनाया और कुल 7 विकेट झटक लिए। मलिंगा ने 4 और मैक्कलाघेन ने 3 विकेट निकाले।
मुंबई इंडियंस की जोरदार जीत में M फैक्टर की 'जुगलबंदी'
8 of 8
मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा ने विपक्षी कप्तान डेविड वार्नर का विकेट चटकाकर विकेट झटकने की शुरुआत की। वार्नर की नाकामी जहां हैदराबाद की हार का कारण बना वहीं मलिंगा की सफलता ने मुंबई को जीत की ओर अग्रसर किया। वार्नर का विकेट चटकाने के बाद कुछ इस अंदाज में मलिंगा ने बल्लेबाज को विदा किया।