फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

विज्ञापन
1 of 7
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने हैदराबाद वनडे में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। यह उन्हीं के शतक का कमाल रहा कि श्रीलंका भारत के सामने 243 रनों की चुनौती दे पाया। इस शतकीय पारी के दम पर वह वनडे क्रिकेट के अति विशिष्ट क्लब में भी शामिल हो गए।
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

2 of 7
जयवर्धने ने तीसरे वनडे में 118 रनों की पारी खेलते हुए वनडे करियर में अपने 12 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह जब 116 रन पर थे तो उन्होंने यह मुकाम छुआ। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के महज पांचवें बल्‍लेबाज हैं। आइए, जानते हैं इस विशिष्ट क्लब में कौन-कौन बल्‍लेबाज शामिल हैं। विवरण चढ़ते क्रम में है।
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

3 of 7
पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने वनडे करियर में अपने 17वें शतक की बदौलत 12 हजार रन के पार पहुंच गए। उन्होंने यह उपलब्धि 426वें मैच में हासिल की। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 17 शतक के अलावा 74 अर्धशतकीय पारी भी खेली।

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

4 of 7
इस क्लब में शामिल कुमार संगकारा शामिल होने वाले दुनिया के चौथे और श्रीलंका के तीसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने अब तक 383 वनडे मैचों में 19 शतक और 87 अर्धशतकों के दम पर 12918 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

5 of 7
पांच खिलाड़ियों की इस विशिष्ट सूची में श्रीलंका के 3 बल्‍लेबाज शामिल हैं। तीसरे स्‍थान पर सनत जयसूर्या का नंबर है, जिन्होंने 445 मैचों में 28 शतक और 68 अर्धशतकों के साथ 13,430 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रन रेट 91.20 रहा है।
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

6 of 7
12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग। पोंटिंग ने 375 मैचों में 42.03 की औसत से 13,704 रन बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने 30 शतक और 82 अर्धशतक भी ठोके।

विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे में 'स्पेशल क्लब' में शामिल हुए जयवर्धने

7 of 7
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने अपने करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 18,426 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 463 वनडे मैचों में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट रहा है 86.23।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें