फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

Wed, 27 Aug 2014 08:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने टेनिस जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। शीर्ष 10 रईस खिलाड़ियों में 5 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

2 of 12
फोर्ब्स ने अमीर टेनिस खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए पिछले साल जुलाई से लेकर इस साल जून तक की कमाई का आकलन किया है। जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके रोजर फेडरर पहले पायदान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

3 of 12
रोजर फेडरर भले ही इस साल अब तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हों, लेकिन वह अभी भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की सूची में नंबर वन बने हुए हैं। उनकी कमाई लगभग 3 अरब, 39 करोड़ 95 लाख रुपए से ज्यादा है।

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

4 of 12
चोट के कारण यूएस ओपन से दूर रहने वाले स्पेन के राफेल नदाल कमाई के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। नदाल की इस दौरान कुल कमाई 2 अरब, 69 करोड़ रुपए से ज्यादा हैं।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

5 of 12
वर्ल्ड नंबर वन स‌र्बिया के नोवाक जोकोविच कमाई के मामले में पहले 3 पायदान पर हैं। उन्होंने पिछले एक साल में 2 अरब से ज्यादा कमाई की है, जिसमें 73 करोड़ रुपए खेल के दौरान कमाए हैं।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

6 of 12
रूस की मारिया शारापोवा ओवरआल दुनिया की चौथी सबसे रईस और महिलाओं में सबसे रईस टेनिस खिलाड़ी हैं। इस रूसी सुंदरी ने एक अरब, 47 करोड़ 49 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई की है, जिसमें एक अरब, 32 करोड़ रुपए से ज्यादा विज्ञापनों से कमाए हैं।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

7 of 12
चीन की सबसे सफल टेन‌िस खिलाड़ी ली ना रईस खिलाड़ियों में पांचवीं सबसे अमीर और दूसरी सबसे अमीर महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक अरब, 42 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे कमाए हैं।

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

8 of 12
वर्ल्ड नंबर वन और अमेरिका की टेनिस ब्यूटी सेरेना विलियम्स भी इस सूची में शामिल हैं। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वह छठे पायदान पर हैं। उनकी कमाई एक अरब, 32 करोड़, 99 लाख रुपए से ज्यादा की है।

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

9 of 12
ग्रेट ब्रिटेन के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे भी इस सूची में हैं, उनकी कमाई एक अरब, 15 करोड़, 53 लाख रुपए से ज्यादा की है। वह 1936 के बाद 2013 में विंबल्डन ‌जीतने वाले ब्रिटेन के पहले टेनिस खिलाड़ी बने थे।

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

10 of 12
रईस खिलाड़ियों की सूची में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका आठवें पायदान पर हैं। उनकी कमाई 67 करोड़, 14 लाख रुपए से ज्यादा की है।

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

11 of 12
जापान के केई निशिकोरी इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने भले ही बड़े खिताब ज्यादा न जीते हों लेकिन उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता है। उनकी कमाई 66 करोड़, 49 लाख रुपए से ज्यादा है।
विज्ञापन

जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में

12 of 12
सबसे रईस खिलाड़ियों में डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियस्की का नंबर आता है। वोज्नियस्की ने अब तक 65 करोड़, 32 लाख रुपए की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें