फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

विज्ञापन
1 of 12
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत में वो नाम है जिसे रिकॉर्ड का पर्याय भी माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जो बल्लेबाजी में उनकी नाकामी के हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने एक युवा बल्लेबाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक खराब पारी और यह अनचाहा रिकॉर्ड सचिन के नाम के साथ-साथ उस बल्लेबाज के नाम भी दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

2 of 12
जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वह है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड। 90 के पार पहुंचकर शतक से चूकने के मामले में तेंदुलकर सबसे अनलकी बल्लेबाज रहे हैं। 24 साल के अपने शानदार करियर में वह रिकॉर्ड 28 बार नर्वस नाइंटीज बने हैं। अगर वह इन 28 मौकों पर शतक लगा लेते तो उनके शतकों की संख्या 128 तक पहुंच जाती।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

3 of 12
सचिन तेंदुलकर वनडे में 18 बार नर्वस नाइंटीज हुए जबकि टेस्ट क्रिकेट में 10 बार शतक से चूके।

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

4 of 12
सचिन तेंदुलकर अपने करियर में 28 बार नर्वस नाइंटीज हुए जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसके अलावा इस मामले में एक और रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। वह एक क्रिकेट सत्र में एक-दो नहीं कुल 6 बार नर्वस नाइंटीज हुए। उनके करियर का वो बुरा साल रहा 2007 का, जिसमें 6 बार 90 के पार पहुंचकर आउट हो गए।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

5 of 12
सचिन तेंदुलकर 2007 में 6 बार नर्वस नाइंटीज हुए। दिलचस्प है कि उस साल पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो बार  नर्वस नाइंटीज बने। वनडे क्रिकेट में वह 18 बार नर्वस नाइंटीज बने और वनडे में उनका 90 और 100 के बीच आउट होने का औसत प्रति 25 पारियों में एक बार बैठता है।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

6 of 12
सचिन तेंदुलकर एक क्रिकेट सत्र में रिकॉर्ड 6 बार शतक से चूके। अब उनके पदचिन्हों पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन भी चल निकले हैं। इस सत्र में वह 5 बार नर्वस नाइंटीज हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

7 of 12
न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन पिछले दिनों (7 अगस्त) जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 97 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने वनडे में लगातार छठा अर्धशतक लगाया लेकिन इस पारी को शतक में बदल नहीं पाए। अब अगर वह इस साल के अंदर एक और बार नर्वस नाइंटीज बनते हैं तो वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

8 of 12
न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन वनडे में कुल 6 बार और टेस्ट में एक बार नर्वस नाइंटीज हुए हैं। वनडे में वह पहली बार 19 दिसंबर, 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ 90 के पार पहुंचकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद 2015 में 5 बार 90 या उससे ऊपर जाकर आउट हो गए हैं। वह वनडे में 3 बार 97 के स्कोर पर आउट हुए हैं।

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

9 of 12
केन विलियम्सन ने पिछले दिनों वनडे क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए थे। उन्होंने 73 पारियों में यह उपलबि्ध हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केन ने 73 पारियां खेली। यहां तक पहुंचने वाले केन न्यूजीलैंड के सबसे तेज और ओवरऑल पांचवें बल्लेबाज भी बन गए थे।

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

10 of 12
ऑस्ट्रेलिया के माइकल स्लेटर नर्वस नाइंटीज के सबसे ज्यादा शिकार कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं। स्लेटर ने टेस्ट करियर में 14 शतक लगाए हैं और यह संख्या 23 तक पहुंच जाती अगर वह 9 बार 90 के पार जाकर नर्वस नाइंटीज का शिकार नहीं बन जाते।

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

11 of 12
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों में शुमार किए जाने वाले बल्लेबाजों में हैं एलि्वन कालीचरण। नर्वस नाइंटीज के कारण कालीचरण ज्यादा टेस्ट शतक नहीं लगा सके। अपने करियर में वह 7 बार नर्वस नाइंटीज बने, जबकि वह सिर्फ 12 शतक ही लगा सके थे।
विज्ञापन

एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक

12 of 12
अब बात उस बल्लेबाज की, जो एक बार भी नर्वस नाइंटीज नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन का करियर लाजवाब रहा है। वह बड़ी पारियां खेलने में माहिर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 29 शतक लगाए और इस दौरान वह एक बार भी नर्वस नाइंटीज नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें