न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन का बल्ला जमकर बोल रहा है जो उनके करियर में 2015 के साल को बेहद शानदार बनाता जा रहा है। यही कारण है कि वह इस साल टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि इस मुकाम पर इस बार एक भी एशियाई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
2 of 8
जो काम कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सके उसे न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने बेहद आसानी से कर दिखाया।
विज्ञापन
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
3 of 8
केन विलियम्सन उन शीर्ष 5 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं जिन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बना लिए हों। विलियम्सन से पहले इस आंकड़े को इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक, जोए रुट, डेविड वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को छू चुके हैं।
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
4 of 8
केन विलियम्सन के दूसरी पारी में खेले नाबाद 48 रनों की पारी के सहयोग से न्यूजीलैंड ने ड्यूडिन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका पर 308 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 294 रन पर आउट हो गई थी। किवी टीम की ओर से विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने 6 कैच लपके।
विज्ञापन
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
5 of 8
किवी टीम की ओर से विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने 6 कैच लपके। वह एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले किवी विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने अपनी ही टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और एडम परोरे का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 4-4 कैच लपके थे। हालांकि मैकुलम और परोरे ने 4 बार एक पारी में 4-4 कैच लपके थे।
विज्ञापन
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
6 of 8
केन विलियम्सन जब दूसरी पारी शुरू करने उतरे तो उससे पहले वह इस साल 992 रन बना चुके थे। श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हेराथ की गेंद पर चौका मारकर उन्होंने एक हजार रन के आंकड़े को पार किया। वह अब तक 1040 टेस्ट रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
7 of 8
एक कैलेंडर साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने पिछले साल ही एक साल में 1164 रन बनाने का कारनामा कर दिखाया था।
जिसे कोहली और रहाणे नहीं कर सके उसे इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
8 of 8
इससे पहले श्रीलंका ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 197 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 294 रन पर आउट हो गई। दिनेश चंडीमल अपने कल के स्कोर में एक रन का भी इजाफा किए बगैर ही 83 रन पर आउट हो गए। जबकि ओपनर दिमुथ करुणारत्ने ने 84 रन बनाए थे।