फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

विज्ञापन
1 of 8
पर्थ में होली के दिन भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से था और उसे मैच जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम इंडिया को बैकफुट पर डाल दिया। कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे हथियार गिराने वाले बल्लेबाजों में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं जो आंद्रे रसेल की गेंद पर मार्लोन सैमुअल्स को कुछ इस तरह से कैच थमा बैठे।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

2 of 8
इससे पहले गेंदबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा ने अन्य भारतीय गेंदबाजों की तरह कीफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 8.2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। लेकिन विकेट झटकने के बावजूद उनका क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा। हालांकि वह टीम के बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में गिने जाते हैं लेकिन इस मैच में उनका प्रदर्शन खराब रहा।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

3 of 8
'सर' के नाम से पहचाने जाने वाले रवींद्र जडेजा ने जो 2 विकेट झटके वे टीम इंडिया के लिए काफी खास थे। उन्होंने आंद्रे रसेल और कप्तान जेसन होल्डर के विकेट निकाले। होल्डर ने अंत में 57 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी थी। उनकी दोहरी सफलता की खास बात यह रही कि इन दोनों विकेट में विराट कोहली का भी योगदान रहा जिन्होंने शानदार कैच लपका।

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

4 of 8
विराट कोहली के शानदार प्रयास से रवींद्र जडेजा दो सफलता हासिल करने में जरूर कामयाब रहे लेकिन उनका क्षेत्ररक्षण उतना ही खराब रहा। विंडीज टीम के पूर्व कप्‍तान और आलराउंडर डेरैन सैमी का आसान कैच ही टपका दिया। सैमी ने शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने के चक्कर में गेंद को हवा में खेल बैठे लेकिन वह लकी रहे कि जडेजा ने उनका कैच कुछ इस तरह से छोड़ दिया।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

5 of 8
रवींद्र जडेजा ने डैरेन सैमी का कैच लपकने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। कैरेबियाई टीम की पारी के 23वें ओवर की अंतिम गेंद पर जडेजा ने यह कैच छोड़ा। पहले प्रयास में नाकाम होने के बाद जडेजा ने झुककर फिर से कैच करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

6 of 8
रवींद्र जडेजा के डैरेन सैमी के कैच छोड़ता देख दूसरा खिलाड़ी भी कैच लपकने के लिए दौड़ा लेकिन वह भी कामयाब नहीं रहा। गेंद उससे दूर ही रही। वहीं जडेजा अपने से दूर जा चुकी गेंद को जमीन पर गिरते देखने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

7 of 8
विकेटों के पतन के बीच रवींद्र जडेजा डैरेन सैमी जैसे आतिशी बल्लेबाज का कैच टपकाने से बेहद निराश दिखे। हालांकि सैमी इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 5 रन पर जीवनदान पाने के बाद वह 26 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच

8 of 8
सिर्फ रवींद्र जडेजा ने ही इस मैच में कैच नहीं टपकाया था। अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन इस मैच में बेहद खराब रहा था। रोहित शर्मा ने भी एक आसान कैच छोड़ दिया और वह भी विपक्षी कप्तान जेसन होल्डर का, जिन्होंने बाद में अर्धशतक शतक लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें