तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का जन्मदिन एक दिन बाद यानी 2 सितंबर को है और अपने 27वें वर्षगांठ से एक दिन पहले ही उन्होंने खुद को बेहद शानदार और अनोखा गिफ्ट दे दिया।
विज्ञापन
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
2 of 10
कोलंबो टेस्ट में इशांत शर्मा ही छाए रहे। चाहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों से उलझने का मामला हो या मैच में शानदार प्रदर्शन करने का। इस मैच के हर विभाग में वह बेहद शानदार रहे। तीसरे और चौथे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से उलझने वाले इशांत ने पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट भी झटके।
विज्ञापन
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
3 of 10
इशांत शर्मा ने मैच में कुल 8 विकेट झटके। पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट निकाले। दूसरी पारी में उनका बेहद खास विकेट रहा श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का। मैथ्यूज ने क्रीज पर लंगर डाल दिया और भारत को जीत से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन खेल के अंतिम सत्र में उन्होंने यह विकेट झटक ही लिया।
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
4 of 10
टीम इंडिया के लिए एंजेलो मैथ्यूज का यह विकेट तो खास था ही लेकिन खुद इशांत के लिए यह विकेट किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं था क्योंकि यह टेस्ट में उनका यह 200वां शिकार था। किसी गेंदबाज का इस मुकाम में पहुंचना विरले ही होता है।
विज्ञापन
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
5 of 10
अपने 27वें वर्षगांठ से एक दिन पहले ही तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने खुद के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट खुद से ही हासिल कर लिया। हालांकि मैच के दौरान झगड़ने से उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। लेकिन जुर्माने से बड़ी बात उनका यह गिफ्ट भी है।
विज्ञापन
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
6 of 10
भारत की ओर से टेस्ट में 200 विकेट लेने का कारनामा करने वाले तेज गेंदबाजों की संख्या ज्यादा नहीं है। इशांत शर्मा इस मुकाम को छूने वाले टीम इंडिया के सिर्फ और सिर्फ चौथे तेज गेंदबाज हैं। आइए, जानते हैं कि 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 4 तेज गेंदबाजों के बारे में।
विज्ञापन
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
7 of 10
इशांत शर्मा ने अपने 66वें टेस्ट में 200वां विकेट हासिल किया। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय चलने वाला है क्योंकि उनसे पीछे करसन घावरी (109) और इरफान पठान (100) हैं। घावरी तो क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं तो इरफान लंबे समय से टीम से बाहर ही हैं।
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
8 of 10
इशांत से आगे तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं जिन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 236 टेस्ट विकेट झटके। श्रीनाथ ने 10 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं। इशांत श्रीनाथ का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं।
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
9 of 10
जवागल श्रीनाथ से ऊपर जहीर खान हैं जिन्होंने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट झटके। तेज गेंदबाज जहीर ने 11 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट निकाले हैं और वह 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं।
इशांत का 'दोहरा शतक', ये हैं भारत के सबसे सफल 4 तेज गेंदबाज
10 of 10
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में पहले पायदान पर हैं कपिल देव। कपिल ने 131 मैच खेले और रिकॉर्ड 434 विकेट झटके। उन्होंने जिस समय 434 विकेट लिए थे उस समय यह वल्र्ड रिकॉर्ड था।