आईपीएल-8 का 18वां मैच अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया था। इस सीजन के अब तक के सबसे रोमांचकारी मैच का नतीजा टाई होने की स्थिति में सुपरओवर में गया। जिसमें पंजाब ने बाजी पारी। राजस्थान के लगातार पांच जीत के सफर को ब्रेक लगाते हुए पंजाब ने राजस्थान का तिलिस्म तोड़ा। इस बेहद रोमांचकारी मैच में कुछ समानताएं हुई। जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!
विज्ञापन
IPL-8 के पहले सुपर मैच की कुछ रोचक बातें
2 of 6
पंजाब ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया था। राजस्थान ने शानदार शुरुआत करते हुए पंजाब को 192 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने शानदार फिफ्टी लगाई।
विज्ञापन
IPL-8 के पहले सुपर मैच की कुछ रोचक बातें
3 of 6
जवाब में पंजाब की बेहद खराब रही। टीम के दोनों ओपनर्स रनआउट हुए। सहवाग की कप्तानी में इस सीजन में पहली बार उतरी पंजाब को शेन मार्श और डेविड मिलर ने संभाला। मॉर्श इस सीजन में पहली बार उतरे। वह जॉर्ज बेली के स्थान पर टीम में लिए गए थे। जिस काम से लिए उन्हें टीम में लिया गया, वह प्रयोग सफल रहा। मॉर्श ने आतिश खेल दिखाया।
IPL-8 के पहले सुपर मैच की कुछ रोचक बातें
4 of 6
आखिरी गेंद पर पंजाब को 5 रनों की जरुरत थी। अक्षर पटेल ने चौका लगाया और मैच टाई हो गया। इस मैच की पहली रोचक बात यह रही कि राजस्थान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 बनाए। वहीं, पंजाब भी 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
IPL-8 के पहले सुपर मैच की कुछ रोचक बातें
5 of 6
मैच सुपरओवर में गया। सुपरओवर में पहले पंजाब ने बल्लेबाजी की। पंजाब की ओर से पहले बल्लेबाजी करने शेन मॉर्श और डेविड मिलर आए। पहली गेंद पर पंजाब ने अपना विकेट गंवाया। मैच की दूसरी रोचक बात यह रही कि दूसरी ओर जब राजस्थान बल्लेबाजी करने आया तो पहली गेंद पर उनका भी बल्लेबाज आउट हुआ।
मैच की तीसरी और आखिरी रोचक बात यह रही कि सुपरओवर में दोनों टीमों की ओर से बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलियाई मूल के ही खिलाड़ी आए। पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करने डेविड मिलर, शेन मॉर्श और ग्लेन मैक्सवेल आए। जबकि राजस्थान की ओर से शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर और स्टीवन स्मिथ।