फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

विज्ञापन
1 of 9
एशियन गेम्स में आज का दिन भारत के लिए दोहरी स्वर्णिम सफलता वाला लेकर आया। पुरुष टीम की ऐतिहासिक जीत से पहले महिला टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के हिस्से में गेम्स का दसवां स्वर्ण डाल दिए।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

2 of 9
आज सुबह स्वर्ण पदक के लिए पहले महिला टीम ईरान के खिलाफ मुकाबले में उतरी। मुकाबला बेहद शानदार रहा और महिला खिलाड़ियों ने जोरदार दमखम दिखाया। भारत ने पहले हाफ में 15-11 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे हाफ में भी भारत ने 31-21 से अपनी बढ़त बरकरार रखा और खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

3 of 9
भारत ने एशियाई खेलों में कबड्डी में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 2 गोल्ड जीत लिए। पुरुष टीम का यह लगातार सातवां गोल्ड है। खेल के 14वें दिन कबड्डी में मिली दो स्वर्णिम सफलता के दम पर भारत ने स्वर्ण पदकों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू लिया है अब उसके स्वर्ण पदकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है।

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

4 of 9
भारत ने महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा जमाया। महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में पहली बार 2010 में ग्वांझू एशियाड में शामिल किया गया था जिसमें भारत विजयी रहा था।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

5 of 9
1990 में जब से इन खेलों को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है भारतीय पुरुष टीम ने हर संस्करण में स्वर्ण अपने नाम किया है। सेमीफाइनल में पुरुष टीम ने मेजबान दक्षिण कोरिया को हराया था। पुरुष टीम ने खिताबी सफर में पाकिस्तान, बांग्लादेश और थाइलैंड को भी मात दी थी।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

6 of 9
महिला टीम की स्वर्णिम सफलता को जारी रखते हुए भारत की पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार कबड्डी में डबल गोल्ड जीते हैं।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

7 of 9
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के लिए यह बड़ी राहतभरी जीत रही। उनकी हॉकी टीम इस जीत के साथ रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई भी कर गई।

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

8 of 9
एशियाई खेलों के 13वें दिन भारत ने हॉकी में पाकिस्तान के हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। फाइनल में भारत को 32 साल बाद पाकिस्तान को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड के बाद कुछ यूं लहराया तिरंगा

9 of 9
हॉकी में भारत की स्वर्णिम जीत में गालकीपर श्रीजेश का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पेनाल्टी शूटआउट में शानदार बचाव करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें