टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना एक बड़ी उपलबि्ध मानी जाती है। लेकिन किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना उस समय और बेहद खास हो जाता है जब वह पहली पारी में खाता भी न खोल पाए।
विज्ञापन
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
2 of 9
आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए लेकिन जब दूसरी पारी खेलने उतरे तो शतक ही ठोंक दिया। भारतीय टेस्ट इतिहास में ऐसा सिर्फ 7 बार ही हुआ। इन 7 में सिर्फ एक क्रिकेटर ही अभी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
3 of 9
भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली पारी में खाता खोलने से चूकने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने का कारनामा पहली बार 1953 में हुआ। माधव आप्टे ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 163 रनों की पारी खेल डाली।
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
4 of 9
माधव आप्टे के बाद 1969 में भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने यह कारनामा किया। विश्वनाथ ने कानपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खाता खोलने से चूकने के बाद 137 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
5 of 9
सुनील गावस्कर भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। 1977 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 0 पर आउट होने के बाद 118 रनों की पारी खेल शानदार शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
6 of 9
1979 में दिलीप वेंगसरकर के बल्ले ने भी ऐसी ही कारनामा किया था। ऐतिहासिक लॉडर्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 0 पर आउट होने के बाद 103 रन बनाए थे दूसरी पारी में।
विज्ञापन
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
7 of 9
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाया था। वह ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। अजहर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे।
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
8 of 9
इस फेहरिस्त में सबसे बड़ा नाम है तो सचिन तेंदुलकर का जिन्होंने 1999 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी पारी खेली थी। पहली पारी में 0 फिर दूसरी पारी में 136 रनों की शानदार शतकीय पारी।
पहली पारी में 0, दूसरी में शतक, भारतीय क्रिकेट के ये 7 'सूरमा'
9 of 9
शिखर धवन भी 7 बल्लेबाजों की इस सूची में शामिल सबसे नया नाम है और दिलचस्प यह है कि यही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जो इस समय सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं। धवन ने 2014 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 115 रन बनाए।