पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पिछले लंबे समय से इस बात के लिए प्रयासरत है कि भारत के साथ क्रिकेट मैच फिर से शुरू हो सके लेकिन दोनों देशों के बीच जो हालात चल रहे हैं उससे फिलहाल दोनों के बीच सीरीज शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
2 of 9
लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि दोनों के बीच मुकाबले के ठीक एक साल बाद फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
3 of 9
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला इस साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में हुआ था। दोनों के बीच 15 फरवरी को मैच खेला गया था और यह मैच टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था।
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
4 of 9
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश में खेला जाएगा। बांग्लादेश को लगातार तीसरी बार एशिया कप की मेजबानी सौंपी गई है। और यह टूर्नामेंट 24 फरवरी से लेकर 6 मार्च में खेला जाएगा।
विज्ञापन
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
5 of 9
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना तय है लेकिन दोनों के बीच जंग कब होगी इसके बारे में तारीख फिक्स नहीं हुई है। हालांकि इस बात की काफी संभावना है कि दोनों टीमें ठीक एक साल बाद फरवरी में ही क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरें।
विज्ञापन
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
6 of 9
एशिया कप 5 देशों के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट है और इसमें टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और एक एसोसिएट टीमें हिस्सा लेती हैं। एशिया कप भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 5 दिन बाद टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होगा।
विज्ञापन
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
7 of 9

8 of 9
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, ''पाकिस्तान ने बांग्लादेश के अगले साल एशिया कप की मेजबानी पर सवाल उठाया लेकिन सभी लोग इस पर सहमत थे बांग्लादेश में यह टूर्नामेंट हो। 4 देशों के सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि एक टीम के पास क्वालीफाई टूर्नामेंट में खेलकर इसमें भाग लेने का मौका होगा।"
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
9 of 9
बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और 2014 में एशिया कप की मेजबानी की थी। यह पांचवीं बार है कि बांग्लादेश इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। सबसे पहले उसने 1988 में और फिर इसके बाद 2000 में टूर्नामेंट का आयोजन किया था।