फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों के ये अंदाज

विज्ञापन
1 of 11
वेस्टइंडीज ने जैसे ही मोहम्मद शमी का विकेट झटका वैसे ही कैरेबियाई खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कप्तान ड्वेन ब्रॉवो की खुशी देखते ही बनती थी। उनकी खुशी का खास कारण यह भी था कि टीम इस मैच से पहले दोनों अभ्यास मैच में हार गई थी।
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

2 of 11
तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल अंबाती रायडू का विकेट लेने के बाद जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

3 of 11
अभ्यास मैचों में भले ही कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा हो लेकिन सीरीज के पहले वनडे मैच में गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया और भारत की पूरी टीम 41 ओवर में ही समेट दी।

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

4 of 11
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बड़े लक्ष्य के जवाब में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह सिर्फ 8 रन बनाकर लौट गए। भारत को 124 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

5 of 11
ओपनर ‌शिखर धवन ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन वह भी अपनी टीम को संकट से बाहर निकाल पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

6 of 11
चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के गजब का खेल दिखाने वाले सुरेश रैना तो इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

7 of 11
सुरेश रैना जैसे मैच जिताऊ बल्‍लेबाज के शून्य पर आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम के कप्तान ड्वेन ब्रॉवो इस कदर खुश हुए कि वह चक्कर ही लगाने लगे।

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

8 of 11
विराट कोहली का वनडे में खराब फॉर्म जाने का नाम नहीं ले रहा। इंग्लैंड में असफल रहने के बाद कोहली भारत में अपने पहले वनडे मैच में भी सस्‍ते में आउट हो गए।

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

9 of 11
भारतीय गेंदबाजों ने शुरू में विंडीज टीम पर दबाव बनाए रखा लेकिन बाद में वह बल्‍लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके। विपक्षी कप्तान को आउट करने के बाद जश्न मनाते अमित मिश्रा और अन्य खिलाड़ी।

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

10 of 11
भारतीय बल्‍लेबाजों से आस थी कि बड़े लक्ष्य के जवाब में दिग्गज बल्‍लेबाज बड़ी पारियां खेलने में कामयाब जरूर होंगे, लेकिन कप्तान धोनी, कोहली, रहाणे और रैना सब के सब फ्लॉप हो गए। आउट होने के बाद बल्‍लेबाजों के हावभाव तो देखिए।
विज्ञापन

देखिए, आउट होने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों के ये अंदाज

11 of 11
वेस्टइंडीज के आलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स ने कोच्चि वनडे में शानदार प्रदर्शन किया और शतक ठोक दिया। सैमुअल्स ने हर भारतीय गेंदबाजों पर जमकर रन बटोरे और करियर का छठा वनडे शतक पूरा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें