भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। जाने, टेस्ट में दोनों टीमों के आपसी मुकाबलों में बने 7 अनसुने रिकॉर्ड।
विज्ञापन
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
2 of 9
सबसे पहली रोचक बात यह है कि क्रिकेट की दुनिया में डीआरएस प्रणाली सबसे पहले भारत और श्रीलंका के बीच 2008 में टेस्ट मैच में शुरू हुई थी। सीरीज में इस प्रणाली सफल होने के बाद इसे बाकी मैचों में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
3 of 9
1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 5 भारतीय और 3 श्रीलंकाई बल्लेबाज है। सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, अरविंद डिसल्वा, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली।
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
4 of 9
एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में 4 श्रीलंकाई बल्लेबाज है। जबकि एक भारतीय। सनद जयसूर्या 1997 में (340) जबकि दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग 2009 में (293), बाकी के तीन बल्लेबाजों में महेला जयवर्धने, रोशन महामन और कुमार संगकारा है।
विज्ञापन
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
5 of 9
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों में दो श्रीलंकाई जबकि तीन भारतीय गेंदबाज है। पहले नंबर पर मुथैय्या मुरलीधरन 105 विकेट के साथ टॉप पर है। फिर अनिल कुंबले (74), हरभजन सिंह (52), कपिल देव (45) और अजंता मेंडिस (34)।
विज्ञापन
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
6 of 9
अजंता मेंडिस वही गेंदबाज है जिन्होंने 2008 में भारतीय बल्लेबाजी को बिखेर दिया था। 2008 में डेब्यू करने कर मेंडिस ने भारतीय टीम की दोनों पारियों में 4-4 विकेट लेकर कोहराम मचा दिया था।
विज्ञापन
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
7 of 9
भारतीय और श्रीलंकाई टीम के ऐसे दो बल्लेबाज जो आपसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले ही आउट हुए। पहले नंबर पर है भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज इशांत शर्मा, ये कुल 7 मैचों की 12 पारियों में 4 बार डक पर आउट हुए। लेकिन...
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
8 of 9
दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम के ओपनर और कप्तान रह चुके मरवन अट्टापट्टु भी 4 बार डक पर आउट हुए है। इन्होंने 14 मैचों की 22 पारियों में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। अट्टापट्टु इस वक्त टीम के कोच भी है।
Ind V SL: पढ़ें, टेस्ट सीरीज में बने 7 'दिलचस्प' रिकॉर्ड
9 of 9
आखिर में बात करते है भारतीय और श्रीलंकाई टीम के ऐसे धाकड़ गेंदबाजों की जिन्होंने एक मैच में दस विकेट झटके। यह कारनामा अब तक दोनों टीमों के सिर्फ 6 गेंदबाज ही कर पाए है। पहले नंबर पर हरभजन सिंह है। यह दो बार ऐसा कारनामा कर चुके है। जबकि इसके बाद अनिल कुंबले (2 बार), मुरलीधरन (2 बार), मनिंदर सिंह (एक बार), वैंकटपति राजू (एक बार) और अजंता मेंडिस (एक बार) है।