फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को फिर धूल चटाई

Sun, 15 Feb 2015 09:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कल हमने आपको 1992 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले से रू-ब-रू कराया था। तब ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के महाकुंभ में पहली बार आमने-सामने हुई थीं। भारत ने पाक को बेहद आसानी से हरा दिया था, हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ और वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच कर खिताब पर कब्जा भी जमा लिया था।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

2 of 10
आज हम आपको वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाक भिड़ंत की दूसरी किस्त दिखाने जा रहे हैं यानी 1996 के वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी। इस बार का वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा था। दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी और बंगलुरू में खेला गया यह मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। हम आपको 19 साल पहले हुए रोमांचक मैच की पुरानी यादें ताजा करा रहे हैं। आइए जानते हैं इस महामुकाबले के बारे में।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

3 of 10
बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरो में 8 विकेट पर 287 रन बनाए थे। इस मैच में सचिन 31 रनों का योगदान दिया था।

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

4 of 10
भारत की ओर से सर्वाधिक रन नवजोद सिंह सिद्धू ने बनाए। सिद्धू ने 11 चौकों की मदद से 93 रन बनाए। वह मात्र 7 रनों से अपना शतक बनाने से चूक गए थे। उन्हें मुस्ताक अहमद ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

5 of 10
इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट झटके थे। प्रसाद ने जो 3 विकेट झटके वो बड़े विकेट थे। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें पाक के खिलाफ जोरदार खेल ‌दिखाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में पहचान मिल गई।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

6 of 10
टीम इंडिया की ओर से अनिल कुंबले ने 3 विकेट लिए। कुंबले ने पाक टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान आमिर सोहेल को भी आउट किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

7 of 10
भारत के 287 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 248 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। इस मैच में तेज गेंदबाज जवेगल श्रीनाथ ने पाक टीम के बांए हाथ के बल्लेबाज सईद अनपवर को आउट कर भारत को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया था।

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

8 of 10
टीम इंडिया के हाथो करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया था। हालांकि भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया था।

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

9 of 10
बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस महामुकाबले में पूरा स्टेडियम भारत और पाकिस्तान समर्थकों से खचा-खच भरा था। प्रशंसक अपने शोर से अपनी-अपनी टीम को लगातार उत्साहित कर रहे थे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1996: जब भारत ने पाक को‌ फिर धूल चटाई

10 of 10
इस ऐतिहासिक मैच में मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 39 रनों से मात दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें