24 सितम्बर के ही दिन महेंद्र सिंह धोनी की यंग सेना ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीत कर इतिहास रचा था। यह टी-20 का पहला वर्ल्ड कप था।
विज्ञापन
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
2 of 14
आइए, आपको ले चलते हैं वहीं पुरानी यादों की ओर। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में कैसे टीम इंडिया ने पाक को धूल चटाई।
विज्ञापन
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
3 of 14
फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
4 of 14
सिर्फ मैच का रिजल्ट ही नहीं टॉस भी टीम इंडिया के नाम रहा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और दिग्गज सौरव गांग़ुली के बिना टीम इंडिया यंग ब्रिगेड के सहारे फाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
5 of 14
टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गौतम गंभीर सबसे ज्यादा स्कोरर रहे। उन्होंने 75 रन ठोके। इसके बाद रोहित शर्मा टीम के दूसरे बड़े स्कोरर रहे। उन्होंने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
6 of 14
अगर आज के टी-20 मैचों से तुलना की जाए तो भारत का 20 ओवरों में 157 का स्कोर उतना बड़ा नहीं था। लेकिन टीम इंडिया के जाबांजो ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
7 of 14
जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के शेर आरपी सिंह ने पहले ही ओवर में पाक ओपनर मोहम्मद हफीज को आउट कर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में पहला कदम बढ़ाया।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
8 of 14
पाक टीम 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हुई। पाक टीम के खतरनाक ऑलराउंडर यासिर अराफत को आउट करने के बाद इरफान पठान ने कुछ अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की थी।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
9 of 14
आखिरी पलों में टीम इंडिया में उन दो वक्त हलचल मच गई थी जब सोहेल तनवीर ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगातार दो छक्के जड़े थे। लेकिन श्रीसंत ने जल्दी ही उन्हें चलता किया।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
10 of 14
यही नहीं टीम इंडिया के लिए दूसरी बड़ी मुश्किल रहे पाक बल्लेबाज मिसबाह उल हक। मिसबाह भारतीय गेंदबाजों पर लगातार हावी हो रहे थे।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
11 of 14
आखिरी ओवर जोगेंद्र शर्मा कर रहे थे और पाक को जीत के लिए 6 गेंद पर 13 रनों की जरुरत थी। खुशी मना रहे भारतीय प्रशंसकों के बीच उस वक्त सन्नाटा छा गया जब दूसरी गेंद पर मिसबाह ने छक्का जड़ा। अब 4 गेंद पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
12 of 14
महेंद्र सिंह धोनी को जोगेंद्र पर पूरा भरोसा था। जोगेंद्र ने मिसबाह को ललचाई गेंद फेंकी और मिसबाह छक्के के लिए उस गेंद को लपक बैठे लेकिन बाउंड्री पर खड़े फिल्डर श्रीसंत ने उसे कैच कर पाक टीम को ऑलआउट कर दिया।
जब फाइनल में पाक को पीट टी-20 का 'बादशाह' बना था भारत
13 of 14
यह पल 1983 के बाद पूरे भारत के लिए सबसे यादगार लम्हा था। 1983 में कपिल देव ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाया था। टीम इंडिया खुशी से झूम उठी और फिर शुरू हुआ टीम इंडिया का जश्न।