फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

विज्ञापन
1 of 12
फातुल्लाह टेस्ट के पहले दो दिन के खेल का ज्यादातर समय बारिश से धुलने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से शुरू हुआ तो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने दो दिन के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शानदार शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

2 of 12
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं भारत के उन सलामी बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में पांच या उससे ज्यादा का शतक लगाने का कारनामा किया है। साथ ही यह भी बताएंगे कि बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन है। हालांकि इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

3 of 12
टेस्‍ट क्रिकेट में भारत अक्सर एक अच्छी सलामी जोड़ी की तलाश में जुटा रहता है। लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आए जब उसकी यह जरूरत पूरी हो गई। वैसे भारतीय क्रिकेट में कई बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हुए जिन्होंने विपक्षी टीम को खूब छकाया। टीम इंडिया के 7 सलामी बल्लेबाजों के शतक की पूरी जानकारी।

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

4 of 12
50 के दशक के बल्लेबाज रहे वीनू मांकड ने 44 मैचों की 72 टेस्ट पारियों में से 40 में ओपनिंग की ‌जिसमें 5 शतक भी लगाए। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने ओपनिंग के साथ-साथ हर नंबर पर बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

5 of 12
भारत की ओर से टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले 7 सलामी बल्लेबाज हैं। वीनू मांकड के बाद वसीम जाफर इस लिस्ट में हैं। उन्होंने 58 टेस्ट पारियों में 5 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

6 of 12
बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मुरली विजय पांचवें पायदान पर हैं। जारी फातुल्लाह टेस्ट के तीसरे दिन शतक जमाते हुए उन्होंने टेस्ट करियर में अपने शतकों की संख्या 6 तक पहुंचा दी है। यह उनकी 52वीं टेस्ट पारी है।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

7 of 12
मुरली विजय से ऊपर इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 69 टेस्ट पारियों में 42.80 की औसत से 8 शतक ठोंके हैं। वह चौथे नंबर पर हैं।

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

8 of 12
टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 97 टेस्ट पारियों में 9 शतक जमाए। इस दौरान उन्होंने 4011 रन भी बनाए। 7 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में मुरली विजय के बाद गंभीर इस समय क्रिकेट खेल रहे हैं हालांकि वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

9 of 12
आइए, अब जानते हैं उन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टीम इंडिया को जोरदार शुरुआत दिलाते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

10 of 12
वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं और अपनी आक्रामक शैली के दम पर विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान भी किया है। वह कई मैचों में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। बतौर ओपनर उन्होंने 168 टेस्ट पारियों में 22 शतक जमाए और 8124 रन भी बनाए। इस दौरान उनका औसत रहा 50.14 का।

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

11 of 12
अब बारी है उस महान भारतीय बल्लेबाज की जिन्होंने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 33 शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। दिलचस्प यह है कि वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनिंग बल्लेबाज भी बने और लंबे समय तक यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना रहा। भारतीय रिकॉर्ड तो अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?

12 of 12
इस महान बल्लेबाज का नाम है सुनील गावस्कर। सनी के नाम से मशहूर इस ओपनर ने 203 टेस्ट पारियों में 50.29 की औसत से 33 शतक जमाए साथ ही 9607 रन भी बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें