पर्थ में पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने कंगारू गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसके बाद वह थक भी गए। देखें तस्वीरों में।
विज्ञापन
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
2 of 9
पर्थ में पहले वनडे में टीम इंडिया की बल्लेबाज अपेक्षा से काफी अच्छी रही। पहले बल्लेबाजी का फैसला महेंद्र सिंह धोनी ब्रिगेड को रास आया।
विज्ञापन
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
3 of 9
हालांकि इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन बल्लेबाजी में कुछ असहज नजर आए। शॉट लगाने के चक्कर में वह तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड का शिकार हुए और 9 रन पर आउट हुए।
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
4 of 9
लेकिन फिर टीम इंडिया के हरफनमौला बल्लेबाज विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी बल्ले की खूब धमक दिखाई और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। कोहली ने एक छक्के के साथ 9 आतिशी चौके भी जड़े।
विज्ञापन
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
5 of 9
विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी पूरी की। हालांकि वह खुद शतक से चूक गए। कोहली (91) को जेम्स फॉकनर ने बाउंड्री के पास कैच आउट कराया।
विज्ञापन
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
6 of 9
उधर, रोहित शर्मा पर्थ में रुकने वाले नहीं थे। वह पहले ही कंगारू गेंदबाजों की धुनाई का मन बनाकर आ चुके थे। उन्होंने शुरुआती छक्के के साथ ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।
विज्ञापन
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
7 of 9
हालांकि, अपनी आतिशी पारी के दौरान रोहित बीच में थके हुए भी नजर आए। मैदान में उमस होने के चलते गर्मी के बावजूद रोहित ने थोड़ा आराम किया लेकिन फिर धुआंधार पारी शुरू कर दी।
कंगारू गेंदबाजों की धुनाई के बाद 'थक' गए रोहित
8 of 9
रोहित ने पहले फिफ्टी पूरी की और फिर शानदार शतक ठोंका। इस शतक के साथ ही रोहित पर्थ के मैदान में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
सिर्फ यही नहीं, 2008 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती में मेजबान टीम के खिलाफ शतक लगाने पहले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा बन गए हैं। रोहित ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की अद्वितीय साझेदारी कर मार्च 2001 में वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के 199 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।