फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

विज्ञापन
1 of 10
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाने के बाद टीम इंडिया की नजर अब क्लीन स्वीप पर है। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में हराकर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया है। भारत अब कंगारुओं के देश में सूपड़ा साफ करने के बेहद करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

2 of 10
लगातार 4 मैचों में हार से वनडे सीरीज गंवाने के बाद इसी सीरीज के अंतिम मैच (सिडनी) में मिली जीत के बाद टीम इंडिया लय में लौट चुकी है। बल्लेबाज तो लय में थे ही, गेंदबाजों का प्रदर्शन भी सुधर गया है। टी-20 सीरीज में जीत के बाद भारत की नजर अब क्लीन स्वीप पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप हो इससे बेहतर किसी भी टीम के लिए और क्या हो सकता है। कंगारुओं का उसी के घर में सूपड़ा साफ करना है तो धोनी की टीम के लिए यह 7 चीजें जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

3 of 10
पहला, धोनी की टीम इंडिया के लिए भारत की महिला टीम काफी लकी साबित हो रही है। टी-20 सीरीज में पुरुष टीम से पहले मैदान पर दोनों देशों की महिला टीम उतर रही हैं और एडिलेड तथा मेलबर्न में हुए मैचों में महिला टीम ने पहले जीत हासिल की और फिर इसके बाद धोनी की टीम ने मैच जीता। अब क्लीन स्वीप के लिए महिलाओं को पहले सिडनी में जीत हासिल करनी ही होगी।

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

4 of 10
दूसरा, भारत को पहले बल्लेबाजी करने के दौरान रोहित शर्मा और शिखर धवन से बेहद शानदार शुरुआत मिली। सिडनी में अंतिम टी-20 मैच में भी इसी जोड़ी से भारत को एक और जोरदार शुरुआत की आस रहेगी।
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

5 of 10
तीसरा, उपकप्तान विराट कोहली जब भी रन बनाते हैं टीम के लिए जीत का रास्ता बन ही जाता है। ऐसे मौके बेहद कम ही हुए हैं कि जब उन्होंने बड़ी पारियां खेली हों और भारत को हार मिली हो। इस सीरीज के दोनों टी-20 मैचों में उन्होंने 90 और 59 रनों की अविजित पारियां खेली और भारत जीत गया। तीसरे मैच में भी उनके बल्ले को चलना होगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

6 of 10
चौथा, एडिलेड और मेलबर्न टी-20 मैचों में भारत ने कुछ शानदार कैच लपके और मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। हालांकि मेलबर्न टी-20 में भारतीय फील्डरों ने कई आसान कैच भी टपकाए थे। क्रिकेट में कैच लपको और मैच जीतो, यह कहावत तो हमेशा से रही है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

7 of 10
पांचवां, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लकी नवोदित क्रिकेटर बन गए हैं। वह जब से टीम से जुड़े हैं टीम ने हारना छोड़ दिया है। सिडनी वनडे से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और भारत मैच जीत गया। इसके बाद अगले 2 टी-20 मुकाबलों में भी जीत भारत की झोली में आ गई। ऐसे में लकी गेंदबाज का लक सिडनी टी-20 में भी चले तो मजा आ जाएगा।

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

8 of 10
छठा, युवराज सिंह ने 2 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी की है, लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाज को अभी तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी देखना चाहते हैं जो अभी तक नहीं कर सके। कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और अगर अंतिम मैच में मौका मिलता है तो रोमांच के साथ-साथ भारत के लिए जीत की राह आसान हो सकती है।

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

9 of 10
सातवां, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगातार 7 मैचों में भारतीय बल्लेबाजी तो खूब कामयाब रही है, लेकिन गेंदबाजी विभाग ने टीम को निराश किया था। हालांकि पिछले 3 मैचों से गेंदबाज लय में लौट चुके हैं और क्लीन स्वीप करने के लिए गेंदबाजों का अगले मैच में तूफानी खेल दिखाना होगा। जसप्रीत के अलावा हार्दिक पांड्या के साथ-साथ फिरकी गेंदबाजों रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को चलना ही होगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये 7 'तुरुप के पत्ते', दिला सकते हैं क्लीन स्विप

10 of 10
अगर ये 7 चीजें होती हैं तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली क्लीन स्वीप कर लेगी। अब इंतजार रविवार का है जब सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह वही सिडनी का मैदान होगा जहां भारत ने इस साल की अपनी पहली जीत हासिल कर वनडे सीरीज में कंगारुओं के हाथों क्लीन स्वीप होने से खुद को बचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें