बारिश ने टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर दिया था लेकिन वनडे सीरीज में पहले मुकाबले में जब भारत और बांग्लादेश में भी बारिश ने कुछ देर के लिए खलल डाल दिया था। हालांकि इसके बाद मैच शुरू हुआ तो मेजबान टीम के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।
Trending Videos
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
2 of 11
मैच तो बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत लिया। लेकिन यह मैच ओपनरों के लिए बेहद खास रहा। मेजबान टीम की ओर से तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने आतिशी शुरुआत करते हुए भारत को खूब परेशान भी किया।
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
3 of 11
अपने क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही बांग्लादेश टीम के लिए तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा है। भारत के खिलाफ मैच में इस ओपनिंग जोड़ी ने महज 79 गेंदों में 100 रन जोड़ लिए जो अपने से शीर्ष 8 टीमों के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से सबसे तेज ओपनिंग शुरुआत रही।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
4 of 11
बांग्लादेश की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शुरुआत का रिकॉर्ड 2005 में बना था जब जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 73 गेंदों में सौ रन जोड़ लिए थे। तमीम और सरकार की जोड़ी ने भारत के खिलाफ मैच में महज 40 गेंदों में 50 रन जोड़ लिए जो वनडे क्रिकेट में उसकी ओर से दूसरी सबसे तेज शुरुआत रही।
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
5 of 11
ये तो रही बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी की शानदार शुरुआत। अब बात भारत की करते हैं तो यह टीम यह मैच हार गई लेकिन उसकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शानदार शुरुआत देकर टीम को एक सुकूनदायक खबर दे ही दी।
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
6 of 11
रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की और जब तक यह जोड़ी क्रीज पर थी तो टीम इंडिया आराम से लक्ष्य की ओर से बढ़ रही थी। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत लक्ष्य से दूर होता चला गया क्योंकि अन्य बल्लेबाज क्रीज पर आते गए और चलते बने।
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
7 of 11
वनडे क्रिकेट में भारत की तीसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन चुकी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 95 रनों की साझेदारी के दम पर भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए 2 हजार रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। ओपनिंग करते हुए 2000 से ज्यादा रनों का योगदान करने वाली शर्मा और धवन भारत की तीसरी जोड़ी बन गई है।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
8 of 11
रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच हुई 95 रनों की साझेदारी की बदौलत इस जोड़ी ने अब तक 2027 रन जोड़ लिए हैं। इनसे में पहले टीम इंडिया की अन्य दो जोड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। आइए, जानते हैं भारत की सबसे सफल दो अन्य ओपनिंग जोड़ी कौन सी है।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
9 of 11
रोहित और शिखर ने 2027 रन जोड़े हैं। इस जोड़ी से आगे वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी है जिसने 2002 से 2012 तक 93 मैचों में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की और 3919 रन जोड़ दिए। इस दौरान 12 शतक और 18 अर्धशतक भी लगे।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
10 of 11
जहां तक टीम इंडिया की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी का सवाल है तो यह जोड़ी है सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की। गांगुली और तेंदुलकर वनडे में 1996 से लेकर 2007 तक भारत के लिए पारी की शुरुआत करते रहे। इन 11 सालों में यह जोड़ी 136 मैचों में पारी की शुरुआत करने क्रीज पर आई।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
11 of 11
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिंग जोड़ी ने 136 मैचों में 21 शतक और 23 अर्धशतक के साथ सबसे ज्यादा 6609 रन बनाए। इस दौरान यह जोड़ी दो बार नाबाद भी रही।