फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 10
टीम इंडिया ने अहमदाबाद वनडे में भी जीत हासिल कर लक्ष्य का पीछा करने का एक और रिकॉर्ड बना दिया। श्रीलंका पर भारत की शानदार जीत के अलावा भी कई दिलचस्प बातें हुई। आइए, जानते हैं मैच से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्टस।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

2 of 10
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने दूसरे वनडे में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने टीम को खराब शुरुआत से उबारने के बाद अर्धशतक जमाया। वह वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्‍थान पर सचिन तेंदुलकर (96) हैं, जबकि संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस दोनों ने 86-86 फिफ्टी लगाए हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

3 of 10
भारत के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने वनडे करियर में एक-दो बार नहीं 40 बार 2 या 3 विकेट हासिल किए हैं, लेकिन वह एक बार भी एक वनडे पारी में 4 विकेट नहीं झटक सके हैं। और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

4 of 10
श्रीलंका को भले ही सीरीज में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस मैच में 92 रनों की नाबाद पारी खेलकर इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब 838 रन बनाए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा (802 रन) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

5 of 10
श्रीलंका के कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज ने वनडे करियर में 23वीं बार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन शानदार करियर के बावजूद वह अब तक एक भी वनडे शतक नहीं लगा सके हैं। वह सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बावजूद शतक से दूर रहने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। पाक के कप्तान मिस्बाह-उल-हक (37) इस मामले में पहले स्‍थान पर हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

6 of 10
फिरकी गेंदबाज आर अश्विन श्रीलंका की पारी के 10वें ओवर में 18 रन खर्च कर डाले। यह उनके वनडे करियर में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। इससे पहले जनवरी, 2013 में कोच्चि में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में इतने ही रन दिए थे।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

7 of 10
2001 के बाद से श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ पहले ही ओवर में 12वीं बार अपना पहला विकेट गंवाया है। किसी अन्य टीम की तुलना में श्रीलंका की सबसे खराब शुरुआत का रिकॉर्ड है।

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

8 of 10
भारतीय बल्‍लेबाज अंबाती रायडू ने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए नाबाद 121 रनों की पारी खेली। जनवरी, 2010 से तीसरे नंबर पर भारत की ओर से यह 15वां शतक है। इससे पहले इस दौरान सभी 14 शतक विराट कोहली की ओर से लगाया गया था।

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

9 of 10
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उसने श्रीलंका से मिले 275 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 275 से ज्यादा के लक्ष्य को आठवीं बार हासिल किया है जो अन्य किसी भी टीम की तुलना में यह सर्वाधिक जीत है।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने लक्ष्‍य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

10 of 10
भारत की ओर से इस मैच में दो शतकीय साझेदारियां बनी। अंबाती रायडू ने पहले शिखर धवन फिर विराट कोहली के साथ दूसरे और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वनडे में भारत की ओर से ऐसा चौथी बार हुआ है जब दूसरे और तीसरे विकेट के लिए साझेदारी ने तीन अंकों का आंकड़े को छुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें