दो साल बाद टीम इंडिया फिर से जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है। हर बार की तरह इस बार भी टीम की कमान एक नए कप्तान के हाथों में है। अजिंक्य रहाणे इस बार टीम इंडिया के वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे। अगस्त 2013 में आखिरी बार भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर थी जिसमें टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।
विज्ञापन
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
2 of 16
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को अगस्त, 2013 में उसी की धरती पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब विदेशी धरती पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
3 of 16
टीम इंडिया के आगे जिम्बाब्वे हमेशा कमजोर ही टीम साबित हुई है। हालांकि इस अफ्रीकी देश के दौरे के दौरान जब भी टीम इंडिया जाती है तो उसके ज्यादातर बड़े खिलाड़ी छुट्टी पर होते हैं और किसी उभरते क्रिकेटर को कप्तान बनाकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाता रहा है। आइए, जानते हैं इन दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में से 13 दिलचस्प बातें।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
4 of 16
भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है। हालांकि यह रिकॉर्ड इन दोनों देशों के बजाए किसी अन्य देश में बना। 19 मई, 1999 को लीचेस्टर में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की ओर से 51 रन अतिरिक्त के रूप में दिए गए। इसमें 21 गेंद वाइड और 16 गेंद नोबॉल के रूप में दिए गए जबकि 14 रन लेगबाई के रूप में दिए।
विज्ञापन
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
5 of 16
दोनों देशों के बीच अब तब वनडे क्रिकेट में 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया को 45 में जीत मिली है और 10 में हार। इसके अलावा सिर्फ 2 मैच ही ऐसे हैं जो टाई पर खत्म हुए।
विज्ञापन
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
6 of 16
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं है। यह रिकॉर्ड है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम है जिन्होंने रिकॉर्ड 1827 गेंदों का सामना किया।
विज्ञापन
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
7 of 16
वनडे सीरीज में दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 34 वनडे मैचों की 33 पारियों में 1377 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 5 बार नॉटआउट भी रहे।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
8 of 16
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में 2 खिलाड़ी सबसे आगे हैं और दोनों ही खिलाड़ी अफ्रीकी टीम से हैं। एलिस्टर कैंपबेल और ग्रांड फ्लॉवर ने सबसे ज्यादा 38-38 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है जिन्होंने 36 मैच खेले हैं।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
9 of 16
दोनों देशों के बीच खेले गए 57 वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रहे सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। गांगुली ने 36 मैचों से 27 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर जिनके खाते में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 छक्के दर्ज हैं।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
10 of 16
यह सभी को पता है कि दोनों के बीच सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने 5 शतक लगाए। सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में जिम्बाब्वे के एलिस्टर कैंपबेल हैं जिन्होंने 10 फिफ्टीज ठोंके।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
11 of 16
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई वनडे सीरीज के मुकाबलों में सबसे ज्यादा नाबाद लौटने के मामले में दोनों टीमों के एक-एक बल्लेबाज संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। दोनों ही टीम के तेज गेंदबाज हैं। जिम्बाब्वे के हीथ स्ट्रीक और अजित अगरकर 10-10 बार नॉटआउट रहे।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
12 of 16
दोनों देशों के बीच सबसे सफल गेंदबाजों की बात की जाए तो पहले स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर का नंबर आता है। अगरकर ने वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 45 विकेट झटके और वह भी 26 मैचों में। हालांकि वह एक बार भी 5 विकेट नहीं झटक सके हैं।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
13 of 16
दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबलों में किसी एक मुकाबले में सबसे गजब की गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज के नाम दर्ज है। फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने पिछले दौरे के दौरान एक मैच में 48 रन देकर 6 विकेट निकाले।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
14 of 16
विकेटकीपर के बाद सबसे ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के क्षेत्ररक्षक एलिस्टर कैंपबेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 38 मैचों में 20 बल्लेबाजों को कैच आउट किया है। पहले दो पायदान पर जिम्बाब्वे के ही खिलाड़ियों का कब्जा है। ग्रांट फ्लॉवर ने 17 और सौरव गांगुली ने 15 कैच लपके हैं।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
15 of 16
जहां तक विकेट के पीछे विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शिकार करने का सवाल है तो इस मामले में जिम्बाब्वे के कप्तान और विकेटकीपर रहे एंडी फ्लॉवर के नाम दर्ज है। फ्लॉवर ने 36 मैचों में 26 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जिसमें 21 को कैच आउट और 5 को स्टंप आउट किया था। इस मामले में भारतीय कप्तान और विकेटकीपर धोनी 13वें नंबर पर है जिन्होंने सिर्फ 3 शिकार किए हैं।
Ind Vs Zim: कौन है दोनों के बीच सीरीज का सबसे सफल गेंदबाज?
16 of 16
अब बात करते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए 57 मैचों में सबसे सफल कप्तान के बारे में। सबसे सफल कप्तान हैं सौरव गांगुली जिन्होंने 20 मैचों में कप्तानी की और 17 में जीत दिलाई। हालांकि 3 मैचों की उनकी टीम को हार भी मिली। अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे से 15 मैच खेले और 12 में जीत दर्ज कराई।