10 जून को साढ़े पांच साल बाद भारत और बांग्लादेश की टीमें एक बार फिर टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। इस बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरने जा रही है। दोनों के बीच पिछले 15 सालों से टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें भारत का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार भारत को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
2 of 17
दोनों के बीच 15 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हम आपको 15 बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जिसे आप निश्चित तौर पर नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
3 of 17
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई अब तक की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश में मेजबान टीम के खिलाफ कुल 1294 गेंदों का सामना किया।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
4 of 17
जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो दोनों देशों के बीच टेस्ट मैचों में सबसे सफल गेंदबाज हैं भारत के जहीर खान। जहीर ने सभी 7 मैचों में हिस्सा लिया और 31 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने एक मैच में 10 से ज्यादा विकेट और 2 बार 5 से ज्यादा विकेट झटके थे। दूसरे नंबर पर भारत के ही इरफान पठान (18) हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
5 of 17
दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 17 शतक लगे जिसमें सिर्फ 4 शतक ही बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने जमाए हैं। इसके अलावा शेष 13 सेंचुरी भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से निकली है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
6 of 17
भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक एक बार भी तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है। 2004-05, 2007 और 2009-10 में दोनों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जबकि दूसरी बार दोनों टीमें एक-एक टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
7 of 17
टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलने के लिए पांचवीं बार बांग्लादेश का दौरा कर रही है। भारत ने पहली बार 2000-01 में बांग्लादेश का दौरा किया था। बांग्लादेश में दोनों के बीच अब तक 4 टेस्ट सीरीज हुई है और चारों ही भारत ने जीते हैं। बांग्लादेश में दोनों के बीच 7 टेस्ट हुए हैं जिसमें मेजबान को एक भी जीत नहीं मिली।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
8 of 17
दोनों के बीच अब तक बांग्लादेश में खेले गए सभी 7 टेस्ट मैचों में सिर्फ 3 खिलाड़ी ही सभी मैचों में खेल सके हैं। ये तीनों ही भारतीय खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और जहीर खान। इस लिस्ट में बांग्लादेश का एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं है। वहीं तीनों क्रिकेटर भी अब टीम का हिस्सा नहीं रहे।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
9 of 17
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी टीमों के खिलाफ शतक ठोंकने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि बांग्लादेश के खिलाफ 5 शतक लगाने वाले तेंदुलकर के खाते में इस टीम के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं है। मजेदार यह है कि उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी भी इसी टीम के खिलाफ खेली। उन्होंने बांग्ला टीम के खिलाफ जब भी फिफ्टी लगाई उसे शतक में बदला इसिलिए उनके खाते में एक भी फिफ्टी नहीं है।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
10 of 17
दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों में विकेट के पीछे विकेटकीपिंग में सबसे सफल विकेटकीपर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने 3 मैचों की 6 पारियों में कुल 15 शिकार किए हैं जिसमें उन्होंने 12 को कैच और 3 बल्लेबाज को स्टंप आउट किया है। दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने 5 मैचों से 12 शिकार किए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
11 of 17
यहां यह एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिस पर बांग्लादेश का कब्जा है। दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के हबीबुल बशर के नाम है जिन्होंने 4 मैचों में कप्तानी की और एक मैच ड्रॉ भी करा दिया। सौरव गांगुली ने 3 मैचों में कप्तानी की है। वीरेंद्र सहवाग ने भी इस टीम के खिलाफ कप्तानी की थी।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
12 of 17
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैचों में 14 बार शतकीय साझेदारियां हुई हैं। इस साझेदारियों में 11 साझेदारी भारतीय बल्लेबाजों ने की है जिसमें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 5-5 बार यह कारनामा किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
13 of 17
दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 4 टेस्ट सीरीज के दौरान एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज इरफान पठान के नाम दर्ज है। पठान ने 2004-05 में 2 मैचों में 18 विकेट झटके थे।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
14 of 17
दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक बार ही दोहरा शतक लगा है और वह दुर्लभ दोहरा शतक लगाया सचिन तेंदुलकर ने। दिलचस्प यह है कि तेंदुलकर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। उन्होंने नाबाद 248 रन बनाए।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
15 of 17
यूं तो टेस्ट क्रिकेट में छक्के कम ही लगाए जाते हैं। लेकिन दोनों के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 3 मैचों की 4 पारियों में कुल 7 छक्के जमाए हैं। जबकि सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर आगे हैं जिन्होंने 87 चौके जड़े हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
16 of 17
17 जनवरी, 2010 को भारत और बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट मैच में दोनों के बीच किसी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड बना। इस मैच में कुल 1199 रन बने। पहली पारी में भारत ने 243 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश 242 रन बनाकर आउट हो गया। दूसरी पारी में भारत ने 413 रन बनाए और 415 रन का लक्ष्य देकर मेजबान टीम को 301 रन पर रोक दिया और मैच जीत लिया।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन की एक भी फिफ्टी नहीं, जानें ऐसी ही 15 खास बातें
17 of 17
एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज है। इरफान पठान ने 2004 में एक मैच में कुल 11 विकेट झटके थे। पठान के अलावा जहीर खान ने भी एक मैच में 10 विकेट झटके।