ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लीग चरण मुकाबलों का यह अंतिम हफ्ता है। 7 टीमें नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी हैं। आज दक्षिण अफ्रीका और यूएई के बीच मैच खेला गया जो टूर्नामेंट के लिहाज से महत्वहीन था। हालांकि इस मैच में यूएई के गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को शुरू में बांधे रखा था।
विज्ञापन
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
2 of 9
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और डेविड मिलर के साथ शतकीय साझेदारी करने के बाद जेपी डुमिनी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। हालांकि वह 99 रन पर कैच आउट हो गए। अगर वह शतक लगा लेते तो वर्ल्ड कप में उनका पांचवां शतक होता।
विज्ञापन
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
3 of 9
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने लाजवाब बल्लेबाजी की लेकिन वह इसे शतक के पार नहीं ले जा सके। 99 रन पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की परिणामस्वरूप वह प्वाइंट पर कैच आउट हो गए। खुद को कैच होता देखते अफ्रीकी कप्तान।
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
4 of 9
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला आज यूएई के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्हें कमजोर विपक्षी टीम के जोरदार आक्रमण का सामना करने में काफी दिक्कतें जरूर आई।
विज्ञापन
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
5 of 9
हाशिम अमला बल्लेबाजी के दौरान एक फुलटॉस गेंद का सामना ठीक ढंग से नहीं कर सके और कुछ इस तरह से गिर गए। उनके साथ अच्छा यह रहा कि वह विकेट पर नहीं गिरे। बेहद तेज गति से आई इस फुलटॉस से बचने के चक्कर में वह जमीन पर गिर गए और उनका बल्ला हाथ से छूट भी गया। उनके दाईं कलाई में थोड़ी चोट भी आई, गेंदबाज ने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी।
विज्ञापन
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
6 of 9
पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार फुलटॉस से बचने के बाद उठने का प्रयास करते हाशिम अमला। इसके थोड़ी देर बाद वह एक पुल शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। हालांकि वह फुलटॉस से बच तो गए लेकिन हाथ पर चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
जब UAE ने फुलटॉस बॉल से किया अमला पर 'हमला'
7 of 9

8 of 9
दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य बल्लेबाज रोली रोसोउ भी एक गेंद का सामना नहीं कर सके और वह गिर पड़े। यूएई के गेंदबाजों ने शुरुआत में अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अंकुश जरूर बनाया था।
यूएई के फहाद अल्हाशीमी को गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई और वह ठीक सी खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए छोटी सी एंबुलेंस को बुलाया गया जिस पर बैठकर वह मैदान से बाहर गए।