क्रिकेटर हरभजन सिंह के जीवन की वो घड़ी बेहद करीब आ गई है जिसका इंतजार खुद, मंगेतर गीता बसरा और उनके चाहने वाले लंबे समय से कर रहे थे। वो घड़ी है हरभजन और गीता की शादी का। एक प्रशंसक दोनों की तस्वीर बनाता हुआ। इस तस्वीर को हरभजन ने रिट्वीट भी किया है। (सभी फोटो- टि्वटर से)
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
2 of 13
टीम इंडिया के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से हरभजन सिंह ने बुधवार शाम जालंधर में भव्य रिंग सेरेमनी में अपनी गर्लफ्रेंड गीता बसरा को अंगुठी पहना दी है। दोनों की शादी बृहस्पतिवार को फगवाड़ा में होगी। इससे पहले दोनों इस खास पल के लिए बेहद उत्साहित हैं जिसका नजारा संगीत और मेंहदी समारोह में दिखा।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
3 of 13
जालंधर में हरभजन सिंह और गीता बसरा की भव्य रिंग सेरेमनी में घर के सदस्यों और दोस्तों समेत 500 लोग शामिल हुए। 29 को दोनों की शादी होनी है। यह युगल शादी के बाद एक नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन भी देगा। सोमवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। फिर मंगलवार की रात जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल क्लब कबाना में लेडीज संगीत हुआ।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
4 of 13
एक नवंबर को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में टीम इंडिया के साथी युवराज सिंह और विराट कोहली के अलावा बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की संभावना है। शादी से पहले हुए संगीत समारोह और मेंहदी रस्म में हरभजन सिंह और गीता बसरा ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
5 of 13
इससे पहले मंगलवार रात हुई लेडीज संगीत में गीता बसरा डिजाइनर बबीता के डिजाइन किए ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। जबकि हरभजन सिंह अर्चना कोचर के तैयार किए एक्वा ब्लू कलर के बंद गले के कुर्ते और पिंक कलर की पगड़ी पहने दिखे।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
6 of 13
संगीत समारोह के लिए तैयार किए गए भव्य कार्यक्रम में हरभजन सिंह अपनी होने वाली बीवी को रिक्शे पर बैठाकर लाए। छोटी बारादरी स्थित हरभजन के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सिक्योरिटी के लिए घर के बाहर बाउंसर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
7 of 13
शादी के लिए हरभजन सिंह के घर को शानदार तरीके से सजाया गया है। घर के बाहर सड़क पर गेट लगाकर सजावट की जा रही है। इस सजावट में सफेद रंग के चुन्नियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सफेद रंग को भज्जी ने ही पसंद किया है।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
8 of 13
लेडीज संगीत में हरभजन सिंह खुद को रोक नहीं सके और कुछ इस अंदाज में थिरके।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
9 of 13
दोस्त हरभजन सिंह की शादी में कई बड़े क्रिकेटर भी शामिल होने वाले हैं। लेडीज संगीत में भी उनके कई दोस्त शामिल हुए। क्रिकेटर पार्थिव पटेल के अलावा आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, दिनेश कार्तिक और अशोक डिंडा भी लेडीज संगीत में शामिल हुए।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
10 of 13
टीम इंडिया के वरिष्ठ क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी की घड़ी बेहद नजदीक आ गई है। हरभजन और गीता बसरा की शादी 29 को यानी कल जालंधर में होने वाली है। लेडीज संगीत में दोनों कुछ इस अंदाज में नजर आए।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
11 of 13
28 अक्टूबर यानी बुधवार की सुबह हरभजन सिंह को माइयां (हल्दी) लगाई जाएगी और अन्य रस्में पूरी की जाएंगी। बुधवार रात को जागो निकाली जाएगी।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
12 of 13
29 अक्टूबर को हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी गुरु नानक दृष्टिहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में होगी। दोनों के बीच पिछले कई सालों से रोमांस चल रहा था और इसी साल के मध्य में दोनों की शादी तय हुई।
हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी
13 of 13
हरभजन और गीता की शादी में रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आ रहे हैं। साथ ही युवराज सिंह और विराट कोहली भी शादी में शामिल होंगे। धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।