फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

Sat, 10 Oct 2015 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टर्बनेटर हरभजन सिंह की शादी की तारीख तय हो चुकी है। और वह इस समय अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। हरभजन की शादी 29 अक्टूबर को अभिनेत्री गीता बसरा के साथ होगी। (फोटो-टि्वटर से)
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

2 of 7
हरभजन सिंह और गीता बसरा के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा है और इस साल के मध्य में दोनों की शादी का ऐलान किया।
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

3 of 7
हरभजन देश के लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और उनकी शादी को लेकर वैसे ही खासा उत्साह है। टर्बनेटर और गीता बसरा की शादी की तैयारियों में परिवार और दोस्त जुट गए हैं।

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

4 of 7
हरभजन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानंत्री को शादी में आने के लिए निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

5 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के अहम सदस्यों और कई मंत्रियों समेत दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी शादी का न्योता भेजा गया है। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे के क्लब कबाना में 29 अक्टूबर को शादी होगी।
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

6 of 7
शादी के 2 दिन बाद एक नवंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में रिसेप्शन होगा। भज्जी की ओर से तीन तरह के शानदार कार्ड छपवाए गए हैं। इनका डिजाइन लगभग एक जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

7 of 7
हरभजन सिंह की मां अवतार कौर की ओर से सभी को न्योता भेजा गया है। वहीं गीता बसरा के परिवार की ओर से भी कार्ड छपवाए गए हैं। दोनों की ओर से छपवाए कार्ड का डिजाइन एक सा रखा गया है। टर्बनेटर भज्जी की शादी में टीम इंडिया के तमाम सदस्यों, सचिन तेंदुलकर को परिवार के साथ न्योता भेजा गया है। शादी में भज्जी के विदेशी दोस्त भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें