फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल-8 का पांचवां दिन (रविवार) क्रिकेट के लिहाज से बेहद शानदार रहा। दिन के पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के 19 साल के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने कमाल की पारी खेली। इसके बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के 34 साल के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना लाजवाब क्रिकेट दिखाया और सबको यह बताया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

2 of 9
34 साल और 284 दिन के हरभजन सिंह ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच मार्च, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में खेला था। इसके बाद वह टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे हैं लेकिन वह चयनकर्ताओं का दिल नहीं जीत सके हैं। वनडे और ट़्वंटी-20 में अंतरराष्ट्रीय    मैच तो और भी उनका लंबा इंतजार है। ले‌किन इस बार वह मुंबई इंडियंस के लिए जोरदार प्रदर्शन कर एक बार फिर नीली जर्सी के लिए दरवाजा खटखटाना चाहेंगे।
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

3 of 9
आईपीएल-8 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया जिसमें हरभजन सिंह ने आलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके हालांकि उनकी अंतिम ओवरों में खेली गई तूफानी पारी ने हार के अंतर को थोड़ा कम जरूर कर दिया।

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

4 of 9
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय दोनों ओपनरों के विकेट झटककर टीम को बड़ी सफलता ‌दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में महज 20 रन देते हुए 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

5 of 9
गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाने के बाद हरभजन सिंह बैटिंग में लंबे समय बाद जोरदार लय में दिखे। वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आते ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। उनकी आतिशी पारी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। हरभजन ने 24 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

6 of 9
मुंबई इंडियंस को हरभजन सिंह की लाजवाब पारी भी जीत नहीं दिला सकी। मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

7 of 9
किंग्स इलवेन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने इस मैच में बेहद कंजूसी भरी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ म‌हज 12 रन ही दिए। संदीप की कीफायती गेंदबाजी ह‌ी मुंबई क‌ी हार का कारण बनी।

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

8 of 9
मुंबई की हार में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। युवा गेंदबाज अक्षर पटेल ने 2 खतरनाक गेंदबाजों कोरी एंडरसन और कीरोन पोलार्ड को सस्ते में पवेलियन की राह‌ दिखाया।

विज्ञापन

हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!

9 of 9
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने भी इस मैच शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें