फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

विज्ञापन
1 of 10
धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए 2015 का साल भी टीम इंडिया में वापसी की आस लिए गुजर गया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में यह साल बेहद यादगार साबित होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसी साल उन्होंने दिवाली के समय ढेरों रोमांस के किस्सों पर विराम लगाते हुए नई गर्लफ्रेंड के साथ बाली में सगाई कर ली।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

2 of 10
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की दोस्त रही हेजेल कीथ युवराज की जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं। लंबे रोमांस के बाद युवराज ने कीथ के साथ सात फेरे लेने का निर्णय ले लिया। युवी अपने इसी साल जन्मदिन पर शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी मुंहबोली बहन रितिका सजदेव की शादी के कारण अपनी शादी अगले साल के लिए टाल दी।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

3 of 10
फिलहाल युवराज ने हेजेल कीथ को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। लेकिन इससे पहले उनका कई खूबसूरत लड़कियों के साथ रोमांस चला। मैदान पर ज्यों-ज्यों उनका बल्ला चल रहा था वैसे-वैसे मैदान के बाहर उनके रोमांस के चर्चे भी होते रहे।

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

4 of 10
धाकड़ बल्‍लेबाज युवराज सिंह आज भले ही टीम इंडिया से बाहर हों लेकिन उनके प्रशंसकों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। वह आज भी उतने ही पॉपुलर हैं जितने वह कुछ साल पहले हुआ करते थे। आज इस दिग्गज आलराउंडर का 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1981 को हुआ था। उनके जन्मदिन पर कुछ खास आपके लिए पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

5 of 10
युवराज सिं‌ह जितने ही बेहतरीन क्रिकेटर हैं उतने ‌ही उन्हें बिंदास माना जाता है। क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्‍शन तो बहुत पुराना है, जिसका फायदा युवराज ने जमकर उठाया। उनका नाम कई फिल्म अभिनेत्रियों से जुड़ा। हम आपको उनके 7 चर्चित अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

6 of 10
युवराज सिंह यानी युवी की सबसे चर्चित जोड़ी 'मोहब्बतें' फिल्म से चर्चा पाने वाली किम शर्मा के साथ रही। दोनों का तकरीबन 4 साल तक अफेयर चला और 2007 में दोनों का अलगाव हो गया। हालांकि इस अलगवा के लिए युवी की मां शबनम सिंह जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्हें किम पसंद नहीं थी। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

7 of 10
युवराज 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार बल्‍लेबाजी से खासे चर्चा में थे और ज्यादातर भारतीय महिलाओं के चहेते बन गए थे। दीपिका पादुकोण के साथ युवी की नई रोमांटिक जोड़ी की चर्चा होने लगी। दीपिका भी युवराज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगीं। लेकिन यह खूबसूरत जोड़ी जल्द ही टूट गई। दीपिका का चक्कर रणबीर कपूर के साथ शुरू हो गया।

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

8 of 10
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा दीपिका के साथ जोड़ी टूटने पर युवराज के करीब आ गईं। इसके पीछे का कारण था आईपीएल। जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालकिन हैं और युवराज उनकी टीम में शामिल थे। मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। हालांकि दोनों ने इसे दोस्ती करार दिया लेकिन मैदान पर दोनों एक-दूसरे को 'किस' करते नजर आए।

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

9 of 10
पंजाबी क्रिकेटर युवराज सिंह युवा महिलाओं के बीच हमेशा से दुलारे रहे हैं। बंगाली हीरोइन रिया सेन के साथ भी युवराज की सेटिंग हुई और दोनों के बीच रोमांस की कहानी शुरू हो गई। दोनों साथ-साथ काफी दिखे। लेकिन बाद में यह जोड़ी भी अलग हो गई।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: 34 के हो चुके युवराज सिंह रोमांस के 7 किस्से

10 of 10
युवराज सिंह की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रोमांस यहीं पर खत्म नहीं हुआ। कई और चर्चित अभिनेत्रियां हैं जिनके रोमांस की कहानियां इस धाकड़ बल्लेबाज के साथ जुड़ीं। इनमें अदाकारा मनीषा लांबा और सुपर मॉडल आंचल कुमार के नाम भी प्रमुख हैं। मोहब्बतें में दूसरी हीरोइन प्रीति झिंगियानी के साथ भी युवराज के रोमांस की चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें