टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज 42 साल के हो गए हैं। 1972 को कोलकाता के बेहाला में जन्मे गांगुली का करियर बेहद शानदार रहा है।
विज्ञापन
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
2 of 18
भारतीय टीम को टीम इंडिया बनाने वाले सौरव गांगुली यानी दादा के जन्मदिन के अवसर पर उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
3 of 18
सौरव गांगुली ने जून, 1996 में अपने टेस्ट करियर का आगाज ऐतिहासिक लॉर्ड्स में किया था। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने के बाद गांगुली।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
4 of 18
सौरव गांगुली 4 जुलाई, 1996 को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में तत्कालीन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ। अजहर के बाद गांगुली टीम इंडिया के नियमित कप्तान बने थे।
विज्ञापन
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
5 of 18
सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता कहा जाता है। 10 मई, 2004 में कोलकाता में एक पोलिंग बुथ पर अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
6 of 18
12 जनवरी, 2000 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान सौरव गांगुली के रन आउट होने के बाद दर्शक बेकाबू हो गए और उन्हें शांत कराने के लिए बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को दर्शकों से अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
7 of 18
सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा काउंटी में भी खूब क्रिकेट खेला है। 23 जुलाई, 2000 को लंकाशायर के लिए मैच खेलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
8 of 18
क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली और इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। लेकिन काउंटी में एक मैच के दौरान दोनों ने 190 रनों की साझेदारी की।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
9 of 18
13 अक्टूबर, 2000 को सौरव गांगुली केन्या में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना परंपरागत शॉट लगाते हुए। इस मैच में उन्होंने 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
10 of 18
4 जुलाई, 2002 को टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली मैदानी अंपायरों से बातचीत करते हुए। इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज में मुकाबला शुरू करने को लेकर बात हो रही है।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
11 of 18
सौरव गांगुली के लिए 13 जुलाई, 2002 का दिन करियर का सबसे यादगार पल है। इस दिन भारत ने इंग्लैंड को 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। यह तब लक्ष्य का पीछा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
12 of 18
सौरव गांगुली जोरदार छक्के के लिए जाने जाते थे, 23 अगस्त 2002 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ इस तरह से छक्का जमाया कि स्टेडियम में बैठे इस दर्शक के सिर से खून निकलने लगा।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
13 of 18
सौरव गांगुली के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने भारतीय टीम को टीम इंडिया के रूप में बदला और विदेशी धरती पर जीत का जब्जा जगाया। उन्होंने पूरी तरह से एक नई टीम तैयार की जो बाद में वर्ल्ड चैंपियन बनी।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
14 of 18
गांगुली मैदान पर किसी खिलाड़ी को बचकर जाने का मौका नहीं देते थे। 23 मार्च, 2003 को जोहानिसबर्ग में वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से उस समय उलझ गए जब उन्होंने एडम का कैच लपक लिया, लेकिन बल्लेबाज ने कैच नहीं माना।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
15 of 18
12 मार्च, 2004 को सौरव गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा किया। 14 साल बाद भारत ने पहली बार पूर्ण दौरे के रूप में पाकिस्तान का दौरा किया।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
16 of 18
14 दिसंबर 1997 को सौरव गांगुली शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ सिंगर चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शॉट लगाते हुए।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
17 of 18
मैदान पर आक्रामक तेवर दिखाने के कारण सौरव गांगुली के प्रशंसकों की संख्या काफी थी। युवा महिला भी गांगुली की जबर्दस्त दीवानी थीं।
Happy B'Day: देखें, गांगुली से जुड़ी 15 दुर्लभ तस्वीरें
18 of 18
15 मई, 1999 को इंग्लैंड के होव में वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपना इलाज कराते सौरव गांगुली। हालांकि यह मैच भारत हार गया था।