सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद यह उनके जीवन का दूसरा जन्म दिवस है। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच टेस्ट मैच के रूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। सचिन का अंतिम मैच उनके बेमिसाल 24 साल के करियर के अहम पड़ाव पर आकर खत्म हुआ क्योंकि वह 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए थे। 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को वह 42 साल के हो गए।
विज्ञापन
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
2 of 26
24 अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन सचिन तेंदुलकर का जन्म दिन होता है। पहले कहा जा रहा था कि क्रिकेट से संन्यास वह क्या करेंगे लेकिन उन्होंने पिछले डेढ़ सालों में क्रिकेट के इतर बेहद खास पल भी गुजारे। मास्टर ब्लास्टर सचिन के जीवन में 24 अंक का बेहद खास है, इसलिए हम आपको संन्याय के बाद बीताए उनके 24 खूबसूरत पल के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
3 of 26
इंडियन एयर फोर्स में हॉनेररी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली के साथ गाजियाबाद के हिंडन स्थित एंयर फोर्स स्टेशन पर एयर फोर्स के 82वें स्थापना दिवस पर मौजूदगी ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ा दी थी। यह कार्यक्रम पिछले साल 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
4 of 26
9 मार्च, 2014 को उनके जीवन के सबसे शानदार पलों में एक पल यह भी रहा जब राज ठाकरे के घर पर एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और सुर-सामाज्ञ्री लता मंगेशकर आपस में मिले। इस शानदार मुलाकात पर लता ने सचिन को हाथ से लिखी 2 कविताओं की फोटो फ्रेम दिया तो तेंदुलकर ने उन्हें अपनी क्रिकेट जर्सी प्रदान की।
विज्ञापन
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
5 of 26
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा हुई। उन्होंने 4 फरवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से यह सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
6 of 26
क्रिकेटर से सांसद बने सचिन तेंदुलकर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। वह जब संसद भवन पहुंचे तो राजनीति के पुराने धुरंधरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस तस्वीर में वह राहुल गांधी और कमलनाथ के साथ दिख रहे हैं। साथ ही वह उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह यादव से भी मिले।
विज्ञापन
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
7 of 26
सचिन तेंदुलकर को 29 मार्च, 2015 को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर बुलाया गया। दर्शकों ने उन्हें आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन से ज्यादा तरजीह दी। साथ ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी प्रदान किया।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
8 of 26
सचिन तेंदुलकर इस साल अप्रैल महीने में चीन के दौरे पर थे और वह 15 अप्रैल को शंघाई में आयोजित प्रतिष्ठित लॉरियस स्पोटर्स अकादमी के शामिल किए गए। उनके साथ चीन के पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी यो मिंग को भी शामिल किया गया।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
9 of 26
सचिन तेंदुलकर ने 24 साल क्रिकेट के मैदान पर बिताने के बाद अब अन्य क्षेत्र में भी अपना जलवा दिखाना चाह रहे हैं। शायद इसिलिए उन्होंने साल की शुरुआत में मसूरी घूमने गए मास्टर ब्लास्टर ने किचन में खाना बनाकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यह बेहद शानदान तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट भी की।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
10 of 26
सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद हर बार वर्ल्ड कप खेला था लेकिन 2013 में संन्यास के बाद वह इस साल वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके। हालांकि वह मैदान पर दिखाई दिए लेकिन एक दर्शक के रूप में। वह मेलबर्न में 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को बतौर दर्शक उपस्थित रहे। भारत यह मैच जीतने में सफल रहा।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
11 of 26
सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (17 नवंबर, 2013) लेने के एक दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया और शुभ आशीष देने के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया। संन्यास लेने के बाद भी उनका खेल से जुड़ाव बना हुआ है। वह फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर के रूप में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
12 of 26
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच भी अपनी पहचान रखते हैं। 28 जून, 2014 को विंबल्डन टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल के सुपर स्टार रहे डेविड बैकहम से मुलाकात करते हुए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
13 of 26
भारत में इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा के अलावा नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज 12 अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में किया गया था।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
14 of 26
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कुछ अन्य खेलों में रुचि बढ़ाई और उसे बढ़ावा देने के अभियान में जुट गए। उन्होंने फुटबॉल की चर्चित लीग इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स की टीम के सहमालिक बन गए। अच्छी बात यह रही कि उनकी टीम ने यह टूर्नामेंट भी जीत लिया। तस्वीर 20 दिसंबर, 2014 की मुंबई की है।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
15 of 26
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट में लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। शायद यही कारण है कि आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप के लिए उन्हें ब्रैंड एंबेसेडर नियुक्त किया। 4 सितंबर, 2014 को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान वह और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टॉनी एबोट वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दिए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
16 of 26
मैदान पर वह जितने अनुशासित दिखे उतने ही मैदान के बाहर भी दिखते रहे हैं। पिछले साल 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद पत्नी अंजली के साथ स्याही लगी अपनी अंगुली को दिखाते हुए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
17 of 26
सचिन तेंदुलकर फुटबॉल के अलावा तैराकी को भी बढ़ावा देने के अभियान में जुट गए। उन्होंने 18 दिसंबर, 2014 को कोलकाता में एक तैराकी इंस्टीट्यूट का उद्धाटन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में भी जल्द तैराकी का बड़ा सितारा चमकेगा।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
18 of 26
सचिन तेंदुलकर ने जनवरी, 2015 को मुंबई के अंधेरी स्पोटर्स कांप्लेक्स में मुंबई पुलिस शो उमंग कार्यक्रम में पत्नी अंजली के साथ कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
19 of 26
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण सचिन तेंदुलकर अन्य कार्यक्रमों और त्योहारों का जमकर लुत्फ नहीं उठा सके होंगे लेकिन संन्यास के बाद उन्होंने उस पल को खूब जीने की कोशिश की। 2014 में 22 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के घर जलसा में आयोजित दिपावली जश्न कार्यक्रम में पत्नी अंजली के साथ शिरकत की।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
20 of 26
सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' के विमोचन के अवसर पर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के अलावा उनके 10 साल बड़े भाई अजित तेंदुलकर भी मंच पर दिखे। जब तक सचिन क्रिकेट खेलते रहे, कभी भी अजित मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन उनके स्टार क्रिकेटर भाई की किताब की लाँचिंग अवसर पर मीडिया के सामने आए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
21 of 26
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन तेंदुलकर ने करियर से जुड़ी आत्मकथा लिखी जिसका नाम दिया 'प्लेइंग इट माई वे' जिसमें उन्होंने करियर से जुड़ी कई रोचक तथ्यों का खुलासा भी किया। यह किताब जमकर बिकी और लोगों में लोकप्रिय भी रही। 2 नवंबर, 2014 को किताब की लॉचिंग के दौरान मुंबई में कभी टीम इंडिया की फैब फोर कही जाने वाली जोड़ी मंच पर दिखी। फैब फोर यानी सचिन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
22 of 26
लंदन में सचिन तेंदुलकर और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा लॉर्ड्स में खेले गए प्रतिष्ठित क्लब एमसीसी और शेष वर्ल्ड के बीच मुकाबले के बाद दर्शकों ऑटोग्राफ देते हुए। यह तस्वीर 5 जुलाई, 2014 की है।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
23 of 26
सचिन तेंदुलकर को बचपन से ही टेनिस का शौक रहा है। कई बार अभ्यास के रूप में वह टेनिस भी खेलते रहे हैं। उन्हें लंदन में प्रतिष्ठित विंबल्डन टूर्नामेंट खेलना बहुत पसंद है और वह कई बार इसे देखने जाते रहे हैं। 5 जुलाई, 2014 को मैच देखने पहुंचे और रॉयल बॉक्स की शोभा बढ़ाई। उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी मॉजूद थे।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
24 of 26
संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर नन्हे बच्चों को क्रिकेट के गुर भी सीखा रहे हैं। पिछले साल 3 जून को सिंगापुर क्रिकेट क्लब में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकियां समझाते हुए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
25 of 26
क्रिकेटर से राज्य सभा सांसद बने सचिन तेंदुलकर सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम भी खूब भाग लेते हैं। उन्होंने 2014 में 21 मई को चंडीगढ़ के होटल ताज के सामने ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
26 of 26
मुंबई में ही सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे लंबे स्टील के बल्ले के साथ नजर आए। इस बल्ले की लंबाई 35 फीट की है जबकि उसका वजन 2 टन के बराबर है। सचिन ने ही खुद इस बल्ले का अनावरण 2 मार्च को किया।