फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां

विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का बृहस्पतिवार (30 अप्रैल) को 28वां जन्मदिन है। 8 साल पुराने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती 5 सालों तक वह लगातार संघर्ष करते रहे लेकिन बाद में वह टीम इंडिया के नियमित बल्लेबाज बन गए। अब वह वनडे मैचों भारतीय पारी की शुरुआत करते हैं शिखर धवन या फिर अजिंक्य रहाणे के साथ।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

2 of 10
रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट का प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता है लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुरूप लगातार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उनके खेल के निरंतरता कभी रही है। 2007 में पहला वनडे खेलने वाले रोहित ने वनडे करियर में सिर्फ 7 शतक लगाए हैं जिसमें 5 तो उन्होंने पिछले डेढ़ सालों के अंदर लगाए। बावजूद इसके उन्होंने कुछ लाजवाब पारियां भी खेली है।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

3 of 10
मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा के करियर में असल बदलाव तब आया जब 2 साल पहले यानी 2013 में उन्हें ओपन‌िंग करने को भेजा गया जिसमें वह कामयाब रहे और फिर कुछ बड़ी पारियां भी खेल डाली। इसी बीच वह वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए। वह सीमित ओवरों के खेल के बल्लेबाज हैं और उन्हें पहला वनडे खेलने के 6 साल टेस्ट में भी खेलने का मौका मिला। आइए, जानते हैं वनडे में खेले उनकी 6 श्रेष्ठ पारियों को।

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

4 of 10
रोहित ने 23 जून, 2007 को पहला वनडे मैच खेला था जिसमें उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नह‌ीं मिला। उनके करियर की छठी सबसे शानदार पारी रही जिम्बाब्वे के ही खिलाफ। उन्होंने बुलावायो में 28 मई, 2010 को उस समय शतक लगाया जब टीम संघर्ष कर रही थी। उन्होंने अपने शतक से भारत को बेहद खराब शुरुआत से उबारा और 119 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांक‌ि टीम इंडिया यह मैच हार गई थी।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

5 of 10
रोहित के करियर की पांचवीं सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी रही वेस्टइंडीज के खिलाफ जो उन्होंने 5 दिसंबर, 2011 को अहमदाबाद में खेला। विंडीज टीम ने भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 43 से पहले 3 विकेट गिर गए। ऐसे में रोहित ने एक छोर संभाला और 100 गेंदों में 95 रनों की साहसिक पारी खेली हालांकि नाजु‌क मोड़ पर वह रन आउट हो गए। अन्य बल्लेबाजों ने खास  योगदान नहीं दिया और टीम इंडिया यह मैच 16 रन से हार गई।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

6 of 10
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज बन चुके रोहित शर्मा ने अपने करियर की चौथी श्रेष्‍ठ पारी खेली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 360 रनों का लक्ष्य ‌दिया। जवाब में रोहित ने शिखर धवन (95) के साथ पारी की शुरुआत की और 176 रनों की साझेदारी कर डाली। धवन के आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली (नाबाद 100) के साथ 186 रनों की साझेदारी कर डाली। रोहित ने नाबाद 123 गेंदों में 141 रन बनाए और टीम को जोरदार जीत दिलाई।

विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

7 of 10
रोहित शर्मा ने करियर की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली इस साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। 18 जनवरी को त्रिकोणीय सीरीज के एक मुकाबले में भारत ने 8 विकेट पर 267 रन बनाए जिसमें अकेले रोहित ने 138 रनों की पारी खेल डाली। हालांकि भारत यह मैच भी हार गया। लेकिन रोहित ने मेलबर्न में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने सभी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ रोहित का यह लगातार दूसरा शतक भी था।

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

8 of 10
रोहित शर्मा के करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ रही 209 रनों की, जो उन्होंने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलुरू में खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 383 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अकेले रोहित ने 158 गेंदों में ही 209 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 16 छक्के जमाए। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए थे। भारत यह मैच 57 रनों से जीतने में सफल रहा। उनकी पारी इसलिए भी शानदार रही क्योंकि अपना पहला 50 रन 71 गेंदों में बनाए थे।

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

9 of 10
पिछले 2 सालों में बड़ी पारी खेलने में महारत हासिल करने वाले रोहित शर्मा ने एक और लाजवाब पारी खेली जो वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी बन गई। पिछले साल 13 नवंबर को कोलकाता के इर्डन गार्डंस में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली। इस रिकॉर्डतोड़ पारी में उन्होंने 173 गेंदों में 9 छक्के के अलावा 33 चौके जड़े। उनकी धुआंधार पारी की बदौलत भारत इस मैच में 404 रन बनाने में सफल रहा। पहले 100 गेंदों में उन्होंने 100 बनाए फिर 73 गेंदों में 164 रन ठोंक दिए। उन्हें इसी पारी के बाद हिटमैन का नाम भी मिल गया।
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्‍ट पारियां

10 of 10
वनडे क्रिकेट में 2 बार दोहरा शतक लगाने का कीर्तिमान रचने वाले रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज में टेस्ट टीम में शामिल किए गए रोहित ने दोनों टेस्ट मैच में शतक ठोंककर शानदार आगाज किया। लेकिन टेस्‍ट में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। हालांक‌ि वनडे और टी-20 में वह अभी भी टीम इंडिया के खास हथियार बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें