फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट इतिहास में आज 2 जून को एक ऐसे भाइयों का जन्मदिन है जिनमें सिर्फ 4 मिनट का अंतर है लेकिन दोनों को एक साथ टेस्ट मैच खेलने में 5 साल का वक्त लग गया। लेकिन जब ये जुड़वा भाई मैदान पर उतरे तो फिर कामयाबी का स्वाद चखते चले गए।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

2 of 9
यहां हम बात कर रहे हैं क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे जुड़वा भाइयों की जो एक साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे। इन दोनों का क्रिकेट के मैदान पर कितना दबदबा रहा है आप इससे आंकलन लगा सकते हैं। दोनों ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में कुल 35,025 रन बनाए और 431 विकेट झटके।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

3 of 9
ये जुड़वा भाई हैं ऑस्ट्रेलिया के। दोनों के बल्ले ने टेस्ट ‌क्रिकेट में 18,956 रन, वनडे में 16,069 रन बनाए। दोनों ने संयुक्त रूप से टेस्ट क्रिकेट में 52, वनडे में 21 शतक ठोंके हैं। जबकि दोनों ने टेस्ट में 97 और वनडे में 92 अर्धशतक जमाए हैं। बल्ले के अलावा दोनों ने गेंदबाजी में भी कमाल किया है और संयुक्त रूप से 431 विकेट भी हासिल किए।

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

4 of 9
ये बंधु हैं वॉ ब्रदर्स। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्‍टीव वॉ और मार्क वॉ जो आज ही के दिन 50 साल पहले सिडनी में जन्में थे। स्टीव अपने छोटे भाई से महज 4 मिनट ही बड़े हैं लेकिन वह मार्क से तेज निकले और उनसे पांच साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर लिया।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

5 of 9
स्टीव वॉ ने अपना पहला टेस्‍ट मैच दिसंबर, 1985 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ खेला था जबकि इसके पांच साल बाद मार्क ने एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

6 of 9
टेस्ट क्रिकेट में वॉ बंधु पहले ऐसे जुड़वा भाई रहे जिन्होंने एक साथ टेस्‍ट मैच खेला और वह भी एक ही टीम के लिए। दोनों ने रिकॉर्ड 108 मैचों में एक साथ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच खेला।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

7 of 9
बड़े भाई स्टीव वॉ जो ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तान भी बने ने अपने करियर में 168 टेस्ट और 325 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर का आगाज भारत के खिलाफ किया था और अंत भी इसी टीम इंडिया के खिलाफ खेलकर किया।

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

8 of 9
स्टीव वॉ 1999 में मार्क टेलर के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्‍तान बने। उनकी कप्तानी में टीम में 16 में से लगातार 15 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने 1999 का वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
विज्ञापन

सिर्फ 4 मिनट के छोटे भाई को एक साथ टेस्ट खेलने में लगे 5 साल

9 of 9
छोटे भाई मार्क वॉ ने अपने करियर में 128 टेस्ट और 244 वनडे खेले हैं और टीम के लिए ओपनिंग करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें