फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

Fri, 03 Jul 2015 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 21
'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन सिंह आज 35 साल के हो गए हैं। 3 जुलाई 1980 को उनका जन्म पंजाब के जारंधर प्रांत में हुआ था। भज्जी का यह जन्मदिन इस बार बेहद खास होगा। जानते हैं क्यों?
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

2 of 21
3 साल पहले अपने 32वें जन्मदिवस के अवसर पर क्रिकेटर हरभजन सिंह अमृतसर के गोल्डन टेंपल में शीश नवाजने गए 3 साल बाद वह फिर से चर्चा में हैं दो महीने के अंदर पहले टेस्ट और फिर वनडे में वापसी कर।
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

3 of 21
हरभजन सिंह 2010 में अपनी मां अवतार के साथ बहन संदीप कौर और बहनोई सभिजीत सिंह को आशीर्वाद देते हुए। (फोटो-पंजाबी पोर्टल डॉट कॉम से)

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

4 of 21
हरभजन सिंह अभी भी कुंवारे हैं। हालांकि उनके अफेयर के किस्से भी सुनने को आए हैं। मॉडल और अभिनेत्री गीता बसरा के साथ उनके अफेयर की चर्चा खूब रही है।
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

5 of 21
हरभजन सिंह अपने तेजतर्रार स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लड़कियां भी उनकी इसी अदा की दीवानी हैं। हरभजन के साथ मॉडल वृंदा पारेख के साथ।
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

6 of 21
हरभजन सिंह अपनी जिंदादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह कभी भी कहीं भी मूड में आ जाते हैं। कम से कम तस्वीर तो यही कहती है।
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

7 of 21
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम में पहले हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, युवराज जैसे क्रिकेटरों की बड़ी इज्जत होती थी लेकिन वक्त के साथ-साथ कप्तान ने अपनी टीम बदल ली और अपने इन पुराने साथियों को टीम से बाहर कर दिया। हरभजन ने वापसी जरूर की लेकिन धोनी की कप्तानी में न‌हीं खेले हैं।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

8 of 21
हरभजन सिंह मैदान पर जबर्दस्त जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार का उनका जन्मदिन बेहद खास रहेगा क्योंकि 4 साल के लंबे इंतजार के बाद वह भारत की वनडे टीम में भी वापस आ गए हैं। पिछले महीने वह 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में भी लौटे थे।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

9 of 21
टीम इंडिया जुलाई, 2006 में वेस्ट इंडीज के दौरे पर थी। 3 जुलाई को हरभजन सिंह उस समय भौचक्के रह गए जब वेस्टइंडीज दौरे के दौरान जमैका में एक महिला बिकनी में ही उनके पास आ गई और उनसे ऑटोग्राफ लेने लगी।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

10 of 21
3 जुलाई, 2006 को हरभजन सिंह उस समय भौचक्के रह गए जब वेस्टइंडीज दौरे के दौरान जमैका में एक महिला बिकनी में ही उनके पास आ गई और उनसे ऑटोग्राफ लेने लगी। हरभजन बेहद शर्मीले क्रिकेटर माने जाते हैं।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

11 of 21
हरभजन सिंह क्रिकेट के सफलतम क्रिकेटरों में शुमार हैं ‌लेकिन शायद अब वह फुटबॉल में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। टर्बनेटर के अलावा उन्हें भज्जी के नाम से पुकारा जाता है।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

12 of 21
यह तस्वीर 25 नवंबर, 1999 की है जब वह ऑस्ट्रेलिया के गाबा (ब्रिसबेन) में अभ्यास में व्यस्‍त थे।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

13 of 21
मार्च 2001 में हरभजन सिंह ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन किया था और यहां पर खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने हैट्रिक बनाई थी। टेस्‍ट में हैट्रिक बनाने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज भी हैं।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

14 of 21
15 जनवरी, 2006 में लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण मैच समय से शुरू नहीं हो सका तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में बात करने लगे। पाक क्रिकेटरों से बात करते हरभजन और जहीर।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

15 of 21
28 मार्च, 2006 को नई दिल्‍ली में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मेहमान टीम को हराने के बाद हरभजन सिंह को मैन ऑफ द मैच के रूप में मिली बाइक को महेंद्र सिंह धोनी ने चलाई। दोनों ने इस सफर का मजा लिया।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

16 of 21
हरभजन सिंह काउंटी क्रिकेट में खेल चुके हैं। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

17 of 21
हरभजन सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे और वह लगातार इस प्रयास में रहे कि उनकी टीम में जोरदार तरीके से वापसी हो। लेकिन उनकी वापसी इसी साल 2015 में बांग्लादेश दौरे के दौरान टेस्ट मैच से हुई। हालांकि वह विराट कोहली की कप्तानी में टीम में उतरे। पिछले 2 साल से ज्यादा समय हो गया वह धोनी की कप्तानी में नहीं खेले हैं।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

18 of 21
एक समय में फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह और अनिल कुंबले की गेंदबाजी का जलवा था और दोनों की जोड़ी ने विपक्षी बल्‍लेबाजों को खूब परेशान किया था।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

19 of 21
2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज के दौरान भार‌त और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के बाद प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते हरभजन।

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

20 of 21
भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। इस ऐतिहासिक जीत पर सचिन तेंदुलकर के साथ जोरदार अंदाज में युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

तो इस बार का बर्थडे भज्जी के लिए है बेहद खास, जाने क्यों!

21 of 21
कभी वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर के बिना टीम इंडिया पूरी नहीं होती थी लेकिन अब ये दिग्गज टीम से बाहर हैं। हालांकि हरभजन की तो टीम में वापसी हो गई लेकिन सहवाग और गंभीर की वापसी का इंतजार खत्म नहीं ‌हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें