फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब मिली टीम में जगह

विज्ञापन
1 of 16
आज 5 जून को टीम इंडिया के एक उभरते क्रिकेटर का जन्मदिन है। आज उसने अपने जीवन के 27वें वसंत में प्रवेश कर लिया है। इस बल्लेबाज को टीम इंडिया की नई दीवार के रूप में भी आंका जा रहा है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि यह बल्लेबाज भी अपने आदर्श राहुल द्रविड़ की तरह बहुत कम बोलता है और कई बार टीम को संकट से बाहर निकालने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

2 of 16
टीम इंडिया की नई दीवार अजिंक्य रहाणे का आज (5 जून) जन्मदिन है। उन्होंने अपने जीवन के 26 साल पूरे कर लिए। आइए, जानते हैं उनके क्रिकेटर करियर की 14 बेहद दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

3 of 16
मुंबई में जन्में अजिंक्य रहाणे अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी (2008-09) में मुंबई के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने दूसरे रणजी सत्र में रनों का अंबार खड़ा करते हुए 1089 रन बनाए जिसकी बदौलत मुंबई की टीम रिकॉर्ड 38वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

4 of 16
अजिंक्य रहाणे ने रणजी क्रिकेट में महज 11वें बल्लेबाज बने जिन्होंने एक सत्र में एक हजार से ज्यादा का स्‍कोर किया। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जोरदार दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

5 of 16
दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर की शुरुआत में 2007-08 में दलीप ट्रॉफी में इंग्लैंड लायंस के ‌खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से सजी टीम के खिलाफ गजब की पारी खेली और 172 रन बनाए।
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

6 of 16
अजिंक्य रहाणे ने 2007 की शुरुआत में अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर उन्होंने 2 शतक भी लगाए। यह दौरा उनकी तरह विराट कोहली, केन विलियम्सन, इशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और रवींद्र जडेजा के लिए काफी फायदेमंद रहा क्योंकि यहीं से ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फलक पर आए।
विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

7 of 16
अजिंक्य रहाणे ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच ट्वंटी-20 के रूप में खेला। उनका पहला मैच 31 अगस्‍त, 2011 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ था। उन्होंने अपने पहले ही मैच अर्धशतक लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे। हालांकि उनकी टीम यह मैच हार गई थी।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

8 of 16
अगस्त 2011 में अपना पहला टी-20 मैच खेलने के 4 दिनों बाद ही 3 सितंबर को उन्होंने अपना वनडे क्रिकेट में भी पदार्पण किया। इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए मैच उन्होंने 40 रन बनाए। हालांकि यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका था।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

9 of 16
दो साल तक टी-20 और वनडे क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन करने और वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, और सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाजों के संन्यास लेने के बाद उन्‍हें टेस्ट क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला। और धीरे-धीरे वह द्रविड़ के रूप में देखे जाने लगे।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

10 of 16
मार्च, 2013 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला। हालांकि टेस्ट कैप नंबर हासिल करने में उन्हें 16 महीने लग गए। वह पहली बार नवंबर, 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम में शामिल क‌िए गए थे। वह 16 महीने तक टीम के साथ दुनियाभर में घूमते रहे लेकिन पहला टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

11 of 16
अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम के साथ घूमते-घूमते 16 महीने बीत गए और इस दौरान वह ड्रेसिंग रूम में अन्य 7 भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट ‌क्रिकेट में पदार्पण करते देखते रहे। उन्हें अपना पहला टेस्‍ट 25 वनडे और टी-20 मैच खेलने के बाद खेलने को मिला।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

12 of 16
रहाणे को टेस्ट में पदार्पण का मौका उनकी किस्मत की वजह से मिला। 16 महीने का इंतजार टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों की बीमारी ने खत्म कराया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच में शिखर धवन बाएं हाथ में चोट की वजह से नहीं उतर सके। धवन की जगह गौतम गंभीर को लिया जाना था लेकिन उन्हें पीलिया हो गया। दो बड़े खिलाड़ियों के अचानक अनफिट होने से रहाणे को आखिरकार टेस्ट में खेलने का मौका मिल ही गया।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

13 of 16
16 महीने के लंबे इंतजार के बाद अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू किया। लेकिन इस मैच में वह बुरी तरह से नाकाम रहे। पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि टीम इंडिया यह मैच जीतने में सफल रही।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

14 of 16
अजिंक्य रहाणे ने अब तक 79 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 शतक लगाए हैं जिसमें 3 टेस्ट और 2 वनडे मैचों में हैं।

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

15 of 16
अजिंक्य रहाणे आईपीएल में 2012 से राजस्‍थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। लीग के आठवें सत्र में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर रहे। उन्होंने 13 मैचों में 540 रन बनाए और 4 फिफ्टीज जमाए।

विज्ञापन

16 महीने टीम के साथ घूमे तब जाकर मिली टेस्ट टीम में जगह

16 of 16
आईपीएल क्रिकेट में शतक लगाने वाले वह चुन‌िंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में निखार लाने का श्रेय राहुल द्रविड़ को जाता है जो आईपीएल में एक साथ खेले हैं। रहाणे को ओपनिंग के लिए भेजने का विचार द्रविड़ काही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें