फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Tue, 13 Oct 2015 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
किंग ऑफ फुटबॉल पेले ने कोलकाता में सोमवार को कहा कि अपने अर्जेंटीनी प्रतिद्वंद्वी डिएगो माराडोना के बारे में कहा कि वह लियोनल मेसी से ज्यादा संपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। इस महान फुटबॉलर ने अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी को पिछले दस साल में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर करार देते हुए ब्राजील के नेमार और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी तारीफ की।
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

2 of 8
पेले ने एक सप्ताह के भारत दौरे पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ियों के बीच में तुलना करना मुश्किल होता है पर पिछले दस साल में लियोनेल मेसी सर्वश्रेष्ठ हैं। रोनाल्डो आगे बढ़कर गोल करने की कोशिश करता है जबकि मेसी अलग शैली का खिलाड़ी है। मैं अपनी टीम में दोनों को रखता। नेमार का भविष्य भी उज्ज्वल है।"
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

3 of 8
यह सुनने में अचरज हो लेकिन पेले ने प्रेस कांफ्रेंस में अर्जेंटीनी दिग्गज डिएगो माराडोना का नाम नहीं लिया। समकालीन खिलाड़ियों में उन्होंने विश्व कप कप विजेता बॉबी मूर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे बॉबी मूर जैसे बहुत सारे शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला लेकिन मुझे लगता है कि पिछले दस सालों में मेसी सर्वश्रेष्ठ हैं।

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

4 of 8
ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में पूछने पर कहा, "सब कहते हैं पेले लाजवाब थे लेकिन वहां डिडी (वेलडिर परेरा), वावा (एडवाल्डो जिजेडियो नेटो) और गैरिंचा भी रहे बाद में जिको भी आए लेकिन किसी एक को सर्वश्रेष्ठ कहना मुश्किल है। जब वह न्यूयार्क कासमास से खेलते थे तब फ्रेंच बेकनबाउर, सिनागहिला जैसे खिलाड़ी थे। श्रेष्ठ कोच में उन्होंने 1970 विश्व कप विजेता ब्राजील टीम के कोच मारियो जोर्गे लोबो जगालो का नाम लिया जिन्होंने 1958 और 1962 में बतौर खिलाड़ी भी विश्व कप जीता था।
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

5 of 8
महान फुटबॉलर पेले ने कहा है कि उनकी फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा का अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूरोपीय संघ यूइएफए के प्रमुख माइकल प्लातिनी को एथिक्स आयोग ने 90 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

6 of 8
तीन विश्व कप जीत चुके एकमात्र खिलाड़ी पेले ने एक सप्ताह के भारत दौरे पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "नहीं मेरा फीफा अध्यक्ष बनने का कोई इरादा नहीं है।" उन्होंने विवादों से घिरी फीफा पर किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

7 of 8
फीफा उस समय समय से संकट में घिरी जब अमेरिकी जांचकर्ताओं ने उसके कुछ अधिकारियों को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सैप ब्लाटर के खिलाफ तो आपराधिक जांच हो रही है। पेले ने माना कि खेल बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है। उन्होंने हालांकि कहा कि इस दौर में भी खेलने पर वह सफल रहते।
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

8 of 8
कभी फुटबॉल की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली ब्राजील टीम की विश्व कप में जर्मनी के हाथों 1-7 की हार पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ब्राजील में फुटबॉल को लेकर जूनुन कम हो गया। हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हमारे पास टीम तैयार करने का समय नहीं है। व्यक्तिगत खिलाड़ी अहम हैं लेकिन आपके पास एक अच्छी टीम होनी चाहिए क्योंकि आपको एक टीम के रूप में खेलना है। हमारे समय में खिलाड़ी क्लब से जुड़े होते थे अब उन्हें एजेंट संचालित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें