फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

विज्ञापन
1 of 6
यह बात ऐसे ही नहीं उठी है। न्यूजीलैंड के दिग्गज कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का क्रिकेटर करियर पूरा होने वाला है पर जिस तरह वह आखिरी पारी में अपने प्रशंसकों को निराश कर रहे हैं, इसने इतिहास फिर दोहरा दिया। महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमेन भी अपने आखिरी मैच में शून्य पर आउट हुए थे। आइए, जानते हैं, इनसे पहले ऐसे 5 दिग्गजों के बारे में, जो ऑल-ओवर रहे गजब लेकिन अंत में हुए निराश।
विज्ञापन

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी अगुआई में टीम को वनडे वर्ल्ड कप का तोहफा तो जरुर दिया लेकिन करियर के आखिर में निराश भी हो गए। वर्ल्ड कप 2015 के तुरंत बाद एशेज सीरीज में देश के इस चेहेते कप्तान के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को 0-5 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। 115 टेस्ट खेल चुके क्लार्क का इस फॉर्मेट में औसत 49 से ज्यादा रहा लेकिन आखिरी टेस्ट मैच में इनके बल्‍ले से सिर्फ 15 रन निकले।
विज्ञापन

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

3 of 6
इन दिग्गज क्रिकेटरों में अगला नंबर हैं, वीरेंद्र सहवाग उर्फ टीम इंडिया के विस्फोटक बल्‍लेेबाज वीरू का। टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज सहवाग ने यह कारनामा दो बार किया है। इस महान बल्लेबाज को इस बात का इल्म तक नहीं था कि 2013 में बॉर्डर-गावस्कर के आखिरी मैच में  खेली गई 6 रनों की पारी उनकी आखिरी टेस्ट पारी होगी। हालांकि यह सीरीज भारत 4-0 से जीतने में सफल रहा था।

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

4 of 6
एक और दिग्गज हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक। इंजमाम अपने देश के महान क्रिकेटरों में एक माने जाते हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में पाक 1-0 से आगे चल रहा था। दूसरा मैच हालांकि ड्रॉ रहा लेकिन इंजमाम दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। यहां उन्होंने क्रमश: 14 और 3 रन बनाए। यह उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। टेस्‍ट में 8830 रन बना चुके इंजमाम का टेस्ट में औसत 50 से कम है।
विज्ञापन

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी इस श्रेणी में आते हैं। दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीता चुके पोंटिंग का क्रिकेट में आखिरी दौर काफी निराशाजनक रहा। 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई। जीत किसी भी टीम को नहीं मिली लेकिन पोंटिंग का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर इस सीरीज के बाद समाप्त हो गया। पर्थ में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में पोंटिंग के बल्‍ले से कुल 12 रन निकले। टेस्ट में 52 के औसत से पोंटिंग ने 13 हजार रन बनाए हैं। इसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महान क्रिकेटर, जिन्होंने करियर के आखिर में किया निराश

6 of 6
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ अपने समय के सबसे खतरनाक क्रिकेटरों में शुमार हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में इन्हें भी अच्छा अंत नहीं मिला। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर खेलने उतरी अफ्रीकी टीम की कमान इनके हाथ थी। तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 245 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कंगारू टीम 2-1 से सीरीज भी जीत गई। वहीं, अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे स्मिथ को उनके बल्ले ने ही निराश किया। वह दोनों पारियों में कुल 8 रन ही बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें