टेस्ट क्रिकेट के 130 साल से ज्यादा पुराने इतिहास में एक दिलचस्प घटना हुई है जो इससे पहले सिर्फ 7 बार हुई थी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में खेला जा रहा मैच टेस्ट इतिहास का 2163वां मैच है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
2 of 12
लीड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से एक अनोखा संयोग हुआ। दोनों ही टीम अपनी-अपनी पहली पारी में एक ही स्कोर पर आउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 350 रन पर आउट हो गई। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम भी इसी स्कोर पर आउट हो गई।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
3 of 12
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल आठवीं बार ही ऐसा हुआ है जब एक ही मैच की एक ही पारी में दोनों टीमें समान स्कोर पर आउट हो गई हों। आइए, जानते हैं कि इस अनोखे संयोग के बारे में। कब-कब कौन सी टीमों के साथ ऐसा हुआ और मैच का परिणाम क्या रहा। विवरण गुजरते साल की ओर से।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
4 of 12
29 मई से शुरू हुए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबले की पहली पारियों में दोनों टीमें 350-350 के स्कोर पर आउट हो गई। इस मैच में जीत के लिए न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 455 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। लेकिन चौथे दिन बारिश के कारण खेल बाधित हो गया। अब किवी टीम को मैच जीतने के लिए पांचवें दिन पूरे 10 विकेट निकालने होंगे।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
5 of 12
इंग्लैंड और न्यजीलैंड के बीच मुकाबले से 12 साल पहले भी ऐसा ही संयोग हुआ। 9 मई, 2003 को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट जॉंनस में खेले गए मैच की शुरुआती दोनों पारियों में दोनों टीमें एक ही स्कोर 240 पर आउट हो गई थी। वेस्टइंडीज यह मैच जीत गई। मजेदार यह था कि मैच की तीसरी और चौथी पारियों में दोनों टीमों ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
6 of 12
16 अप्रैल, 1994 को एक बार फिर वेस्टइंडीज के सेंट जॉंनस में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के दौरान यह वाकया हुआ। दोनों टीमें शुरुआती दोनों पारियों में 593 रन बनाकर आउट हो गई। दोनों टीमों की ओर से इतने बड़े स्कोर बनाने के बाद मैच का ड्रॉ पर खत्म होना तय था और यही हुआ भी।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
7 of 12
टेस्ट मैच की लगातार पारियों में दोनों टीमों का एक ही स्कोर पर आउट होने का पांचवां मामला हुआ 3 जुलाई, 1986 को। बर्मिंघम में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 390 पर आउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया भी इसी स्कोर पर आउट हो गई। यह मैच भी ड्रॉ पर खत्म हुआ।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
8 of 12
टेस्ट क्रिकेट के 130 साल से ज्यादा पुराने इतिहास में एक ही स्कोर पर दोनों टीमों के आउट होने का चौथा वाकया हुआ किंग्स्टन में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के दौरान। 16 फरवरी, 1973 को दोनों टीमें एक बार फिर एक समान स्कोर पर आउट हुईं। इस बार यह आंकड़ा रहा 428 का। इस मैच का भी कोई परिणाम नहीं निकला।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
9 of 12
यह अपने आप में एक बेहद ही दुर्लभ रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में एक ही तारीख पर हुए दो देशों में दो मैच खेले गए और दोनों ही में सभी टीमें एक ही स्कोर पर आउट हुईं। 16 फरवरी, 1973 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमें 402 के स्कोर पर आउट हुईं।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
10 of 12
16 फरवरी, 1973 की तारीख टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में एक अनोखी उपलब्धि के रूप में दर्ज की गई है। इस दिन किंग्स्टन और ऑकलैंड में क्रमशः वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया (428) तथा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (402) के बीच मैच खेला गया। इन दोनों ही मैचों में टीमों ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया और एक समान स्कोर बनाया। दोनों ही मैच ड्रॉ रहा।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
11 of 12
12 दिसंबर, 1958 को कानपुर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हए विंडीज टीम 222 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद भारत भी यही स्कोर बना पाया। हालांकि भारत यह मैच 203 रनों के बड़े अंतर से हार गया। टेस्ट क्रिकेट में एक ही स्कोर पर दोनों टीमों के आउट होने की यह दूसरी घटना थी।
टेस्ट क्रिकेट में अनोखा संयोगः 138 साल में 8, 12 साल में पहली बार
12 of 12
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 15 मार्च, 1877 से हुई। तक से लेकर अब 138 साल पुराने 5 दिनी क्रिकेट मैच के इतिहास में दोनों टीमों के एक ही स्कोर पर आउट होने की पहली घटना 21 जनवरी, 1910 को डबरन में हुई। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमें पहली पारी में 199 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि अफ्रीकी टीम यह मैच जीतने में सफल रही।