फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

विज्ञापन
1 of 7
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में सबसे महंगे और करोड़ों में बिके कुछ ऐसे फ्लॉप क्रिकेटर जिन्हें उनकी टीम ने करोड़ो रुपए देकर खरीदा। उम्मीद जताई कि वह टीम को जीत दिलाएंगे लेकिन उनका हर रन उनकी टीमों को लाखों रुपए का पड़ा गया।
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

2 of 7
सबसे पहले बात करते हैं आईपीएल के इस सीजन के सबसे महंगे और दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर युवराज ‌सिंह की। युवी को 16 करोड़ की कीमत देकर खरीदा गया, लेकिन वह सुपर फ्लॉप निकले। युवराज ने 14 मैचों में 19।07 की औसत से 248 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इस तरह युवराज का हर रन उनकी फ्रेंचाइज़ी को लगभग 6.45 लाख रुपए का पड़ा।
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

3 of 7
दिल्ली के ही एक और क्रिकेटर जहीर खान, टीम इंडिया के काफी सीनीयर गेंदबाज माने जाते हैं। जहीर को उनकी टीम ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा। लेकिन सिर्फ 7 मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जहीर ने 7 विकेट ही झटके। इस तरह ज़हीर का एक विकेट उनकी फ्रेंचाइज़ी को 57.14 लाख रुपए का पड़ा।

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

4 of 7
नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज। मैथ्यूज़ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी में साढ़े सात करोड़ रुपए की बोली लगाकर हासिल किया था। मैथ्यूज़ ने 11 मैचों में कुल 144 रन बनाए और इस तरह उनकी फ्रेंचाइजी को उनका हर रन लगभग 5.20 लाख रुपए का पड़ा।
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

5 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नीलामी में साढ़े दस करोड़ में ख़रीदा गया था। कार्तिक के लिए आईपीएल का ये संस्करण सुपर फ्लॉप रहा। दाएं हाथ के कार्तिक 14 मैचों में 11.66 की औसत से सिर्फ़ 105 रन ही बना सके। इस तरह उनकी टीम के लिए कार्तिक के हर रन की लागत लगभग 10 लाख रुपए रही।
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

6 of 7
ऑस्ट्रेलियाई टीम के आतिश बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल। न सिर्फ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी सामान्य से बहुत कम दिखे। लगभग हर मैच में उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 6 करोड़ रुपए देकर खरीदा। वह कुल 145 रन ही बना सके। इस लिहाज से उनका एक रन टीम को 4.1 लाख रुपए का पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL के ये 6 खिलाड़ी: कीमत करोड़ों में, रन लाखों का

7 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब के एक और बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग। विस्फोटक बल्लेबाज की छवि रखने वाले सहवाग के लिए यह सीजन बिल्कुल नहीं जमा। इक्का-दुक्का मैचों को छोड़ दे तो सहवाग बैटिंग में दहाई का आंकड़ा भी छू पाए। सहवाग ने इस सीजन में कुल 99 रन बनाए। सहवाग को पंजाब ने 3.2 करोड़ में खरीदा था। इस हिसाब से उनका हर रन 3.23 लाख रुपए का पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें