फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

विज्ञापन
1 of 13
जिम्बाब्वे दौरे के लिए कई बड़े क्रिकेटरों को आराम देने के बाद टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में हैं। टीम यंगस्टर्स के सहारे है जिन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। रहाणे चाहेंगे पिछले दौरे पर क्लीन स्वीप के कारनामा को टीम इस बार भी करके दिखाए।
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

2 of 13
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की हुई बुरी गत से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में मेजबान जिम्बाब्वे भी भारतीय टीम को अपनी धरती पर कमजोर करने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

3 of 13
जहां एक ओर कप्‍ताान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, आर अश्विन, सुरेश रैना और उमेश यादव सरीखे दिग्गजों के बिना टीम इंडिया की राह काफी मुश्किल है। वहीं युवाओं से सजी यह नई टीम इंडिया अपने प्रशंसकों को कतई निराश नहीं करना चाहेगी।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

4 of 13
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे बड़ी चुनौती है। यंगस्टर्स के दम पर रहाणे की टीम जिम्बाब्वे में 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पहला मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

5 of 13
दिग्गजों के बिना टीम इंडिया के सामने विदेशी धरती पर यह बड़ी चुनौती होगी। आइए, जानते हैं जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के सूरमाओं की 5 ताकत और कमजोरियों के बारे में।
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

6 of 13
जिम्बाब्वे जाने वाली यंग टीम इंडिया के उम्रदराज दाएं हाथ के गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल हो पाए है। हालांकि वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। गेंद में स्विंग और तेजी का अच्छा तालमेल बिठाना इस ऑलराउंडर की खूबी है।
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

7 of 13
टीम इं‌डिया में लंबे समय पर वापसी कर सभी को चोंकाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की टॉप 11 में जगह पक्की है। उनके अलावा टीम में कोई विकेटकीपर नहीं है। टीम इंडिया को कई बार शानदार ओपनिंग दे चुके उथप्पा ने आईपीएल-8 में खुद को साबित किया। टीम इंडिया में उनका आगाज शानदार रहा लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें बाहर भी होना पड़ा। अब उनके पास खुद को साबित करने का मौका है।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

8 of 13
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अजिंक्य रहाणे को बाहर बिठाकर अंबाती रायडू को मौका देकर जिम्बाब्वे दौरे के लिए संकेत दे दिए थे। टीम के मध्य क्रम को मजबूती देने में रायडू अहम भूमिका निभा सकते है। हालांकि कई बार मौकों के बावजूद वह खुद को साबित करने में सफल कम रहे है।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

9 of 13
पहले टेस्ट और अब वनडे में वापसी कर चुके हरभजन सिंह पर जिम्बाब्वे दौरे में सभी की निगाहें होंगी। यंग टीम इंडिया के बीच हरभजन मेंटर भी ‌भूमिका भी निभा सकते है। मुंबई को आईपीएल-8 का खिताब जिताने में भज्जी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में जौहर दिखाया। अब वनडे में भी चयनकर्ताओं को उनसे यही आशा है।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

10 of 13
लास्ट बट नॉट द लीस्ट। जिम्बाब्वे दौरे के लिए सबसे चौंकाने वाली बात रही अजिंक्य रहाणे का टीम इंडिया का कप्तान चुनना। बांग्लादेश दौरे में आखिरी दो वनडे मुकाबलों में उन्हें टीम से बाहर रखा गया था। शांत छवि वाले रहाणे टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। उनके लिए जिम्बाब्वे दौरे में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती भी है।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

11 of 13
अब बात करते हैं टीम की कमजोरियों की। जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी और चिंताजनक बात बल्लेबाजी हो सकती है। विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा और महेंद्र ‌सिंह धोनी जैसे दिग्गज और अनुभवी बल्लेबाज नहीं हैं। ऐसे में कम अनुभवी बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव रहेगा।

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

12 of 13
जिम्बाब्वे में टीम इंडिया की दूसरी बड़ी चुनौती होगी उसकी तेज गेंदबाजी। टीम में तेज गेंदबाजों की कमी है। उमेश यादव और वरुण आरोन जैसे तेज गेंदबाजों के बिना टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे में भुवनेश्वर कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी जैसे मध्यम गति के गेंदबाजों के भरोसे है।
विज्ञापन

जानिए, रहाणे की टीम की क्या हैं 5 ताकतें और 3 कमजोरियां?

13 of 13
टीम इंडिया में एक भी विशेषज्ञ विकेटकीपर का ना होना। टीम इस बार जिम्बाब्वे एक भी विशेषज्ञ विकेटकीपर के बिना दौरे पर जाएगी। हालांकि रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू और केदार जाधव विकेटकीपिंग का थोड़ा-बहुत अनुभव रखते हैं लेकिन इस अफ्रीकी दौरे पर विशेषज्ञ विकेटकीपर के बिना जाने का दांव कहीं टीम इंडिया पर उलटा न पड़ जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें