जानलेवा बाउंसर का मुद्दा एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज की मौत के बाद भी बाउंसर अभी भी जानलेवा है। हम आपको पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं जिनको चोट के चलते अपने करियर से हाथ धोना पड़ा। इन क्रिकेटरों में एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है।
विज्ञापन
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
2 of 10
दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व विकेटकीपर और शानदार बल्लेबाज मॉर्क बाऊचर। मैदान में अपनी फूर्ति के लिए जाने जाते थे। गेंद को लपकने में वह किसी भी विकेटकीपर के उस्ताद माने जाते थे। उनकी हाथ में हर हाल में आ जाती थी।
विज्ञापन
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
3 of 10
इंग्लिश क्लब के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच में मॉर्क बाऊचर की आंख में गेंद लग गई। उसके बाद वह उस चोट से उबर नहीं सके। आखिर मे 2012 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए करियर के 999 स्टंप आउट करने के बाद बाऊचर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
4 of 10
1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पैर जमाने वाले भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज सबा करीम अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते थे। लेकिन अनिल कुंबले की एक गेंद ने सबा करीम का करियर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
5 of 10
मात्र एक टेस्ट और 34 वनडे खेल चुके सबा करीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 साल के बाद ही संन्यास की घोषणा करनी पड़ी। दरअसल, अनिल कुंबले की एक गेंद विकेट के पीछे मौजूद सबा करीम की आंख पर लग गई और वह चोटिल हो गए। उसके बाद उस चोट से वह उबर नहीं पाए। (फोटोः ईएसपीएन क्रिकइंफो से)
विज्ञापन
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
6 of 10
जानलेवा गेंद का शिकार अब यह युवा क्रिकेटर हुआ है। मात्र 27 साल की उम्र में इंग्लैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर और ओपनर बल्लेबाज क्रेग काइसवेटर को संन्यास लेना पड़ा है। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को इकलौता खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले क्रेग फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। (फोटोः मेल ऑनलाइन डॉट कॉम से)
विज्ञापन
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
7 of 10
यह देखिए हाल। जुलाई 2014 में एक डॉमेस्टिक मैच के दौरान क्रेग बाउंसर का शिकार हुए और आंख पर गेंद लगने से चोटिल हो गए। आंख की सर्जरी के बाद सितंबर 2014 में इसने कमबैक किया लेकिन चोट से उबर नहीं पाए। आखिरकार इसी माह क्रेग ने मात्र 274 की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया। (फोटोः मेल ऑनलाइन डॉट कॉम से)
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
8 of 10
इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर एंड्रू फिलंटॉफ। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा मैदान में अपने कारनामों से मशहूर फिलंटॉफ को 32 साल की उम्र में संन्यास लेना पड़ा। 79 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेल चुके फिलंटॉफ घुटने की चोट से उबर नहीं पाए।
वे क्रिकेटर, जिनका करियर एक गेंद ने कर दिया खत्म
9 of 10
न्यूजीलैंड के खतरनाक गेंदबाज शेन बांड। दांए हाथ के इस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंट्री करते ही दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज का तमगा अपने नाम कर दिया था। शेन बांड पाक के गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद से भी ज्यादा तेज गेंदबाजी कर लेते थे।
30 साल की उम्र तक आते-आते शेन बांड के अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने की सीमा तय कर दी गई। फिर अगले पांच सालों में बांड को रिटायरमेंट की घोषणा करनी पड़ी। 18 टेस्ट और 82 वनडे मैचों में बांड ने कुल 234 विकेट (टेस्ट 87 और 147 वनडे) लिए।