फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 13
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के आखिरी मैच में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। इन्होंने मात्र 54 गेंदों में सेंचुरी लगाई। चलिए जानते हैं, इस क्रम में उनसे नीचे टॉप 7 में कौन-कौन बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

2 of 13
इन 12 सूरमाओं ने टेस्ट क्रिकेट में टी-20 का मजा दिलाया। लगाई सबसे तेज सेंचुरी और छा गए थे मैच में। इनमें दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

3 of 13
निचले क्रम से शुरुआत की जाए तो इन सूरमाओं में 7वें नंबर पर तीन बल्लेबाज हैं। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन आते हैं। इस बल्लेबाज ने 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में खेले टेस्ट मैच में 74 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

4 of 13
7वें नंबर पर ही टीम इंडिया के एक और पूर्व कप्तान कपिल देव भी हैं। इन्होंने 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर में 74 गेंदों में ही सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

5 of 13
इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज माजिद खान भी आते हैं। इस बल्लेबाज ने कराची में खेले एक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में 74 गेंदों में शतक जमाया था।
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

6 of 13
छठे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज रॉय फ्रेडरिक्स आते हैं। इस खतरनाक बल्लेबाज ने 1975 में पर्थ में खेले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 गेंदों में शतक ठोंक डाला था।

विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

7 of 13
वेस्टइंडीज के ही एक और बल्लेबाज क्रिस गेल अपने हमवतन फ्रेड‌रिक्स से एक पायदान आगे हैं। गेल ने 2009 में पर्थ में ही खेले एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 गेंदों में शतक लगाया था।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

8 of 13
पांचवें नंबर पर दो बल्लेबाज हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2011 में टीम इंडिया के खिलाफ पर्थ में खेले टेस्ट मैच में 69 गेंदों में शतक लगा दिया था।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

9 of 13
इसी क्रम में वेस्टइंडीज के एक और बल्लेबाज हैं। ‌बाएं हाथ के शिवचंद्रनारायण चंद्रपॉल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2002 में 69 गेंदों में शतक लगाया था।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

10 of 13
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में एक जैक ग्रेगॉरी चौथे नंबर पर हैं। 1921 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले एक मुकाबले में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 67 गेंदों में शतक लगाया था।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

11 of 13
ऑस्ट्रेलिया के एक और महान बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में आते हैं। एडम गिलि‌क्रिस्ट का तीसरा स्‍थान है। इन्होंने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 57 गेंदों में शतक ठोंका था।

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

12 of 13
सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर दो बल्लेबाज शामिल हैं। पहले हैं पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक। इन्होंने 2014 में अबूधाबी मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 56 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन

टेस्ट में भी टी-20 का मजा, तेज सेंचुरी लगाने वाले 12 बल्लेबाज

13 of 13
इनके साथ वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स भी दूसरे नंबर पर हैं। रिचर्ड्स ने 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 56 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें