इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूती दी बल्कि टीम को ड्राइविंग सीट पर भी बैठा दिया। उन्होंने 198 गेंदों में 258 रनों की विस्फोटक पारी खेली और रन आउट हो गए। उन्होंने इस पारी से 2 बार वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
2 of 10
बेन स्टोक्स ने विदेशी धरती पर जर्बदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जमाया हालांकि महज 10 गेंद से वह एक शानदार रिकॉर्ड से दूर रह गए। टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 200 से भी कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने के मामले में 3 बार वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा लेकिन नाथन एस्टेल के सबसे तेज दोहरे शतक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
3 of 10
जानते हैं टेस्ट में सबसे तेज लगाए गए 6 दोहरे शतकों के बारे में जिन्होंने 200 से कम गेंद खेलते हुए यह रिकॉर्ड बना डाला।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
4 of 10
टेस्ट में 200 से कम गेंद खेलते हुए दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया में सिर्फ 6 ही बल्लेबाज हुए हैं इसमें 3 बार तो अकेले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ही नाम है। सहवाग ने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 194 गेंदों में दोहरा शतक जमाया और यह टेस्ट में छठी सबसे तेज दोहरी शतकीय पारी है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
5 of 10
टेस्ट में पांचवां सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम जिन्होंने 2014-15 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 186 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
6 of 10
200 से कम गेंद खेलते हुए टेस्ट में चौथा सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं टीम इंडिया के वीरेंद्र सहवाग। सहवाग ने 2005-06 में लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 182 गेंदों में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
7 of 10
टेस्ट में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। इस बार उन्होंने 2009-10 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 168 गेंदों में ही दोहरा शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
8 of 10
बेन स्टोक्स ने सहवाग के रिकॉर्ड को महज 5 गेंदों के अंतर से तोड़ते हुए सिर्फ 163 गेंदों में दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड केपटाउन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया है।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
9 of 10
अब बात टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज की। शीर्ष पर हैं न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल जिन्होंने 2001-02 में ही यह रिकॉर्ड बना दिया था। एस्टल ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए महज 153 गेंदों में दोहरा शतक ठोंक दिया था।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
10 of 10
टीम इंडिया से टेस्ट सीरीज में हारने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की हालत अपने ही घर में खराब है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 2 विकेट पर 141 रन बना लिए थे। इससे पहले इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के तूफानी दोहरे शतक और जॉनी बैरेस्टो के शतक की बदौलत 6 विकेट पर 629 (पारी घोषित) रन बनाए थे।